गुलाबी शहर

लॉकडाउन : जयपुर में राशन की होम डिलीवरी के लिए विकसित किया ये एप, जानिये

लॉकडाउन में ​आमजन को परेशानी न हो व कोरोना का संक्रमण भी नहीं फैले इसलिए सरकारें रोज नए-नए उपाय कर रही हैं। इस कडी में राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने भी राशन की होम डिलीवरी के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया है। जानिये, इस एप के बारे में विस्तृत रूप से-

एप की यह है लिंक, इस तरह करें डाउनलोड

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर के एसीपी (उप निदेशक ) ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर में अपने आस-पास की राशन दुकान से राशन सामग्री की होम डिलीवरी के लिए लिंक http://covid.ebazaar.rajasthan.gov.in/apk/covid.apk पर उपलब्ध मोबाइल एप ‘‘E-Bazaar covid-19’’ डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है वहीं पूर्व ई बाजार वेबसाइट को ई-बाजार कोविड-19 (http://covid.ebazaar.rajasthan.gov.in)के रूप में अपडेट कर दिया गया है जिसमें मुख्य पृष्ठ के बाएं कोने मेंं एप को डाउनलोड करने का लिंक है।

Read More: कोरोना संकट : कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, इस नंबर पर करें शिकायत

इसलिए विकसित किया ये एप,इस तरह आमजन कर सकेगा ​रजिस्टर

एसीपी ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट में आम लोगों को घर बैठे ही यह राशन सामग्री मिल सके इस उद्देश्य से एप को विकसित किया गया है। इसका उपयोग करने के लिए दुकानदार व उपभोक्ता दोनों को अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी और इस एप पर ​रजिस्टर कराना होगा। इसके अलावा पहले से संचालित ई बाजार वेबसाइट पर उपलब्ध दुकानदारों का डेटा भी इस मोबाइल एप पर रजिस्टर किया जा सकेगा। गौरतलब कि राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमित मामले अचानक काफी बढ गए हैं और जयपुर पूरे राज्य में पहले नंबर आ गया है जिसे देखते हुए सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago