ताजा-खबरें

लॉकडाउन 2 : सभी यात्री ट्रेनें व फ्लाइट्स भी 3 मई तक रद्द, जानिये ये प्रमुख बातें

कोरोना संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढा दिया है और इस बात की घोषणा होेते ही रेलवे व विमान कंपनियों ने भी अपनी सेवाएं 3 मई तक रद्द कर दी हैं और टिकटों की बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। जानिये इस बारे में-

रेलवे ने लिया ये निर्णय

पीएम मोदी की लॉकडाउन बढाने की घोषणा के बाद रेलवे ने बयान दिया है कि उसकी सभी यात्राी ट्रेनें 3 मई की रा​त्रि 12 बजे त​क बंद रहेंगी। इसके साथ ही अगले आदेशों तक टिकट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है और ई टिकट बुकिंग भी नहीं हो पाएगी। रेलवे ने कहा है कि अगर पहले से टिकट बुक कराए थे तो उनके पैसे पूरा वापस कर दिया जाएगा। इधर आईआरसीटीसी का कहना है कि यात्रियों के ई टिकट बुकिंग के पूरे पैसे उनके खाते में वापस कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि अगर टिकट काउंटर से लिया है तो इसका रिफंड 21 जून तक वापस मिल जाएगा।

Read More: पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस का बयान- ‘अर्थव्‍यवस्‍था के लिए कोई ठोस बात नहीं की’

विमानों की उडानें भी हुई रद्द

इधर रेलवे के यात्री ट्रेनों के 3 मई तक रद्द करने की सूचना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी सभी लोकल व इंटरनेशनल विमान सेवाओं को रद्द कर दिया है। वहीं घरेलू विमानन कंपनियों ने यात्रियों को उनके फ्लाइट टिकट का नकद ​रिफंड करने के बजाय बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य में ‘क्रेडिट शेल’ से टिकट बुक कराने की बात कही है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago