कारोबार

लोन मोराटोरियम अवधि 3 माह बढ़ाई, RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की यह हैं खास बातें

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने ईएमआई पर राहत दी है और लोेेेेेेेेेेेन मोराटोरियम की अवधि को भी 3 महीने और बढ़ा कर अब 31 अगस्त तक कर दिया है। जानिये, गवर्नर ने और क्या कहा।

सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए गवर्नर ने किये ये ऐलान

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट व लॉकडाउन की वजह से करीब 3 महीने से अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी है। इसे देखते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है और आम जन की आय भी प्रभावित हुई है इसलिए लोन मोराटोरियम अवधि को तीन महीने के लिए और 31 अगस्त तक बढ़ाया जा रहा है।

Read More: कोरोना असर: कर्ज देने में दिलचस्पी नहीं ले रहे बैंक, जानिये क्या है मामला

गवर्नर की यह तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट व जारी लॉकडाउन में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह तीसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इससे पहले दास 27 मार्च व 17 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके थे जिसमें उन्होंने राहत उपायों की जानकारी दी थी।

रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती का ऐलान कर राहत दी है। आरबीआई के इस निर्णय से लोगों की ईएमआई अब कम हो सकती है और रिवर्स रेपो रेट भी 3.75 फीसदी से घटाकर 3.35 फीसदी कर दी है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago