हलचल

ये बड़ी घटनाएं सबूत हैं कि प्रशासन दिल्ली में आग को कंट्रोल करने में हर बार नाकाम रहा है

दिल्ली के करोलबाग से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। 12 फरवरी को यहां के अर्पित होटल में आग लग गई। जिसमें अब तक 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और संभावना बताई जा रही है कि यह नुकसान और भी बढ़ सकता है। अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने पीड़ितों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है दिल्ली को इतनी भयानक आग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और प्रशासन में हर बार ऐसी घटनाओं के लिए तैयारी की कमी दिखती है।

यहाँ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले सालों में आग की ये बड़ी घटनाएं सामने आईं थीं-

7 फरवरी, 2019: नोएडा के मेट्रो अस्पताल और हार्ट इंस्टीट्यूट में मरीजों और कर्मचारियों को आग लगने के बाद बाहर निकालना पड़ा।

30 जनवरी, 2019: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज -1 में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग घायल हो गए।

19 नवंबर, 2018: मध्य दिल्ली के करोल बाग में एक कारखाने में आग लगने से चार लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।

29 मई, 2018: एक बड़े पैमाने पर विस्फोट हुआ और दिल्ली के मालवीय नगर के एक गौदाम में आग लग गई थी।

23 अप्रैल, 2018: शाहदरा के एमएस पार्क में एक बड़ी आग लगने के बाद कम से कम 300 झोंपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं थीं। आग में एक लड़की की मौत हो गई थी।

13 अप्रैल, 2018: दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में एक बड़ी आग में दो नाबालिग बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्य मारे गए।

20 जनवरी, 2018: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक पटाखा युनिट में आग लगने से कम से कम 10 महिलाओं और सात पुरुषों की मौत हो गई।

20 नवंबर, 2011: पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी में एक सामुदायिक समारोह में आग लगने से चौदह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

13 जून, 1997: बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्क्रीनिंग के दौरान उप्पर थिएटर में आग लग गई, जिसमें 59 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago