अन्य

क्या कभी किसी का दर्द लिया उधार…

मेरे साथ ये हुआ, मेरे साथ वो हुआ, मुझे कोई समझता नहीं, मेरी भावनाओं की कद्र नहीं, मैं किसी के लिए महत्वपूर्ण नहीं…। अक्सर जब हम परेशान होते हैं तो ये सब बातें ज़हन में आने लगती हैं। यह इंसानी प्रवृत्ति है कि उसे अपना दुख सबसे बड़ा लगता है, वहीं दूसरे के दर्द को हम दिल से महसूस करने की कोशिश ही नहीं करते। जिंदगी में सिर्फ अपने लिए ही हमेशा खुशी ढूंढते रहना सही नहीं है। कभी दूसरों के लिए ​जीना भी जरूरी है। क्या आपको याद है कि आखिरी बार आपने किसी का दुख दूर किया था या किसी की आंख के आंसू पोछे थे?

जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ खुशियां बटोरना ही मकसद नहीं होना चाहिए, खुशियां बांटना भी खुशी देता है। यकीन ना आए तो अपने आस—पास किसी दुखी व्यक्ति के आंसू पोछिए, उसके पास कुछ देर बैठिए, उसे साहनु​भूति मत दीजिए बल्कि उसका दर्द दिल से महसूस करने की कोशिश कीजिए। अगर इतना भी कर लिया तो आपने बहुत कुछ कर लिया। सामने वाले व्यक्ति को आप यह अहसास कराने में कामयाब हो जाएंगे कि उसकी भावनाओं को समझने वाला कोई है। जब उस व्यक्ति को यह अनुभव होगा तो वह अपने आप ही आपके साथ मुस्कुराने की कोशिश करने लगेगा। इसके साथ ही आप किसी व्यक्ति को अवसाद की दुनिया में जाने से भी रोक लेंगे और इन सबके बाद आपका दिल जो खुशी महसूस करेगा वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

जब आप दर्द में होते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि कोई आए और आपको इन दुखों से दूर ले जाए। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप भी किसी के हमदर्द बन सकें। खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए तो कई लोग मिल जाते हैं लेकिन बात तो तब है जब दुख के पलों में शरीक हुआ जाए। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता। बस, अपना कुछ समय देना होता है और सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होती है, फिर अपने आप दुखों को बांटने वाले साथी बन जाते हैं।

जब आप किसी को दुख की दुनिया से बाहर लेकर आते हैं तो आप उसके दिल में जगह बना लेते हैं और किसी के दिल में जगह मिल जाए तो समझिए आपने बहुत कुछ पा लिया…।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago