ताजा-खबरें

94 साल के पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का निधन, शुक्रवार को ली अंतिम सांस

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्लू. बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी। सीनियर बुश ने शीतयुद्ध के खात्मे के बाद अमरीका को आगे बढ़ने में मदद की थी। इसी साल 17 अप्रैल को उनकी पत्नी बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था।

जॉर्ज एच. डब्लू. बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। वह 1989 से 1993 तक अमरीका के राष्ट्रपति रहे। उससे पहले वह 1981 से 1989 तक अमरीका के उपराष्ट्रपति भी रहे। वह मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे। सियासत में आने से पहले वह अमरीका की खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र में अमरीका के राजदूत भी रह चुके थे।

सीनियर बुश के बेटे और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश की तरफ से उनके पारिवारिक प्रवक्ता ने ट्विटर पर बयान जारी कर बताया, ‘यह सूचित करते हुए मैं, जेब, नील और मार्विन बहुत दुखी हैं कि 94 उल्लेखनीय वर्षों के बाद हमारे पिता अब दुनिया में नहीं रहे। जॉर्ज एच. डब्लू. बुश उच्चतम चरित्र की शख्सियत थे और वह बेटों और बेटियों के सर्वश्रेष्ठ पिता थे।’

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago