लव यू जिंदगी

क्या आप भी पेशेंस को साइड में रख देते हैं?

छोटी सी बात पर नाराज हो जाना और फिर बाद में पछताना कि बेवजह इतना परेशान हुए जबकि इसकी जरूरत ही नहीं थी। ऐसा आपके साथ भी अक्सर होता होगा। क्या कभी इसके ​पीछे का कारण समझने की कोशिश की। ये इसलिए हुआ क्योंकि किसी भी सिचुएशन में हम सबसे पहले पेशेंस यानी धैर्य को साइड में रख देते हैं। रूटीन के काम या बातों में यदि आप गौर करें तो कई बार ऐसा होता है जब पेशेंस रखने की जरूरत होती है लेकिन तब हम भूल जाते हैं कि पेशेंस भी कुछ होता है।

पेशेंस आखिर होता क्या है? जब आप किसी भी बात या सिचुएशन को बिना आपा खोए तसल्ली से समझने की कोशिश करते हैं तो वह पेशेंस की श्रेणी में आता है। यानी आप रिएक्ट करने से पहले खुद में एक ठहराव लाते हैं और फिर बात को समझने की कोशिश करते हैं।

अब सवाल आता है कि यह क्यों जरूरी है? और इससे क्या फायदा होता है? तो पहले सवाल का जवाब देते हैं, चाहे कोई भी बात हो यदि आप उसे गहराई से समझना चाहते हैं तो आपको धैर्य रखना होगा। जब आप धैर्य रखते हैं तो आपका दिमाग बातों और सिचुएशन का सही तरह से विश्लेषण कर पाता है। जब विश्लेषण के बाद आप किसी नतीजे पर पहुंचते हैं तो उसके सही होने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। बातों को सही रूप में समझने के लिए पेशेंस की जरूरत होती है।

अब दूसरे सवाल का जवाब कि यह क्या फायदा देता है तो इसके बहुत फायदे हैं। यह आपको समझदार व्यक्ति बनाता है, बातों की समझने की कुशलता देता है, आपका नजरिया विकसित करता है, आपकी बेहतर छवि बनाता है, आपके रिश्तों में मिठास बनाए रखता है, आपको पछताने से रोकता है, गुस्से पर काबू करने में मदद करता है और भी बहुत कुछ।

तो अगली बार किसी भी बात पर तुरंत रिएक्शन देने की बजाय ‘धैर्य’ भाई साहब को अपने साथ रखें। ये आपकी बहुत मदद करेंगे और आपको कुछ भी गलत करने से रोक देंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago