हलचल

इसरो ने संचार उपग्रह GSAT-30 का किया सफल प्रक्षेपण, अब मिलेगी 5जी इंटरनेट सेवा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में एक ओर उपग्रह जीसैट—30 का आज शुक्रवार 17 जनवरी को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस उपग्रह को यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन—5 से फ्रेंच गुयाना स्थित कौरु द्वीप से प्रक्षेपित किया गया। इस आज तड़के भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। प्रक्षेपण के थोड़ी देर बाद GSAT-30 से एरियन-5 VA251 का ऊपरी हिस्सा सफलतापूर्वक अलग हो गया और अपनी तय कक्षा में स्थापित भी हो गया। यह इसरो का इस साल का पहला मिशन है।

देश को मिलेगी बेहतर संचार सुविधा

जीसैट-30 का वजन 3357 किलोग्राम है। यह देश का सबसे ताकतवर संचार उपग्रह होगा। इसके लॉन्चिंग के बाद इस उपग्रह से देश की संचार व्यवस्था ओर बेहतर होगी। वर्तमान में जीसैट सीरीज के 14 सैटेलाइट काम कर रहे हैं, इनसे ही देश में संचार व्यवस्था संचालित हो रही है।

इस उपग्रह की मदद से देश के दूरदराज क्षेत्रों और द्वीपों में दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध होने लगेगी। इससे डायरेक्ट-टू-होम (DTH), टेलीविज़न अपलिंक, डिजिटल सैटेलाइट न्यूज़ गैदरिंग (DSNG) और सेल्युलर कनेक्टिविटी की सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकेगी। सैटेलाइट बॉडी पर ट्रांसपोंडरों की संख्या को अधिकतम करने के लिए पेलोड डिज़ाइन में सुधार किया गया है।

इसकी मदद से देश में नई इंटरनेट टेक्नोलॉजी लाई जाने की उम्मीद है। साथ ही पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क फैल जाएगा, जहां अभी तक मोबाइल सेवा नहीं है। इसकी मदद से देश में समाज के लिए काम आने वाली जियोस्पेशियल सुविधाओं, मौसम संबंधी जानकारी और भविष्यवाणी, आपदाओं की पूर्व सूचना और खोजबीन और रेसेक्यू ऑपरेशन में इजाफा होगा।

इस उपग्रह के अपनी जगह पर पहुंच जाने के बाद यह उपग्रह केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को, सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करेगा। यह इसरो का इस साल यानी 2020 का पहला मिशन होगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।

जीवनकाल

GSAT-30 लॉन्च होने के बाद यह 15 साल तक देश को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। इसे जियो-इलिप्टिकल ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसमें दो सोलर पैनल होंगे और बैटरी होगी जो इसे पावर उपलब्ध करता रहेगा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago