ये हुआ था

लच्छू महाराज ने आपातकाल में विरोध जताने के लिए जेल के भीतर किया था तबला वादन

भारत के ख्यातनाम तबला वादक लच्छू महाराज की आज 79वीं बर्थ ए​निवर्सरी है। वह तबला वादन में बनारस घराने से ताल्लुक रखते थे। क्योंकि उन्होंने तबला वादन की शिक्षा इसी घराने से ली थी। उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस मुंबई में दी, तब उनकी उम्र महज़ आठ साल थीं। जब देश में आपातकाल लगा हुआ था, तब लच्छू महाराज ने जेल के अंदर विरोध जताने के लिए तबला वादन किया था। महाराज का नाम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत सरकार के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक ‘पद्मश्री’ को ठुकरा दिया था। इस खास अवसर पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

लच्छू महाराज का जीवन परिचय

मशहूर तबला कलाकार लच्छू महाराज का जन्म 16 अक्टूबर, 1944 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उनके पिता का नाम वासुदेव नारायण सिंह था। उनकी बहन का नाम निर्मला था, जो प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की मां थीं। उनका असल नाम लक्ष्मी नारायण सिंह था, परंतु उन्हें लच्छू महाराज के नाम से प्रसिद्धि मिलीं। नामी तबला वादक लच्छू महाराज ने अपनी पहली शादी प्रसिद्ध भारतीय कथक नृत्यांगना अन्नपूर्णा मिश्रा सिंह से की थी, जिसने उन्हें एक बेटी रचना थी। अन्नपूर्णा के कम उम्र में निधन हो जाने के बाद उन्होंने टीना नाम की एक फ्रांसीसी महिला से शादी की और इन दोनों की एक बेटी नारायणी थी।

चारों घरानों की ताल एक कर लेते थे लच्छू

लच्छू महाराज बनारस घराने से आते थे, परंतु उनके तबला वादन में वह ख़ासियत थी कि वह चारों घरानों की ताल एक कर लेते। उनका गत, परन, टुकड़ा कमाल का था। उन्होंने कभी किसी की फरमाइश पर तबला नहीं बजाया। महाराज ने अपने तबला वादन के हुनर को देश-विदेश में कई बड़े आयोजन में शानदार प्रस्तुति देकर साबित किया। उन्होंने अपने तबले की थाप पर लोगों को खूब झूमने के लिए मजबूर किया था। लच्छू ने 8 साल की उम्र में मुंबई के एक कार्यक्रम में तबला वादन किया, जिसे देखकर मशहूर तबला वादक नवाज अहमद जान थि‍रकवा ने कहा था ‘काश लच्‍छू मेरा बेटा होता।’

दिग्गज तबला प्लेयर लच्छू महाराज को भारत सरकार की ओर से देश के चौ​थे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ के लिए नामित किया गया था, परंतु उन्होंने यह कहते हुए अवॉर्ड लेने से मना कर दिया कि किसी कलाकार को अवॉर्ड से ज्यादा श्रोताओं की वाह की जरूरत होती है और उनकी तालि‍यों की गड़गड़ाहट ही पुरस्‍कार होता है।

वाराणसी में हुआ लच्छू महाराज का निधन

लंबी अवधि तक बीमार रहने के बाद 27 जुलाई, 2016 को तबला वादन की दुनिया के सितारे लच्छू महाराज का वाराणसी में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Read: मशहूर कव्वाल नुसरत फतेह अली खान ने बचपन में टॉफी के लालच में सीखा था गायन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago