हलचल

बीड़ी बनाने वाले, साइकिल चलाने वाले यह पूर्व सांसद दूसरे नेताओं से हैं कुछ अलग

भारत में जब कभी भी आप “नेता” शब्द सुनते हैं तो मन अपने आप ही एक छवि बना लेता है जैसे कि सफेद कुर्ता पायजामा होगा, गाड़ी होगी, रूतबा होगा। ऐसा जायज भी है क्योंकि अधिकतर नेताओं का यही माहौल होता है लेकिन हम एक ऐसे पूर्व नेता की बात करने जा रहे हैं जो इस छवि में फिट नहीं बैठते वो कुछ और ही हैं।

नाम है राम सिंह अहिरवार। मध्य प्रदेश बुंदेलखंड से ये सांसद हुआ करते थे और फिलहाल बीड़ी बनाते हैं। पूरे इलाके में लोग इनको साइकिल वाले नेताजी के नाम से जानते हैं। सागर शहर की पुरव्याउ टोरी मुहल्ले में संकरी गली में इनका एक नॉर्मल सा मकान है और साइकिल चलाने के अलावा घर में ही बीड़ी बनाने का काम भी कर लेते हैं। साइकिल पर सवार रहने वाले नेताजी के पास दर्शन शास्त्र में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक की डिग्री है।

रामसिंह की उम्र फिलहाल 82 के पार हो गई है। इसके बावजूद वे कई किलोमीटर साइकिल अभी भी चला लेते हैं। उनमें पास कोई मोटरसाइकिल या कार नहीं है। उनका कहना है कि मोटर वाहन की कभी उन्हें जरूरत महसूस नहीं हुई। कुछ समय पहले रामसिंह को लकवा मार गया था जिसके बाद से ही उन्हें बोलने में थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन फिर भी वे साइकिल निरंतर चलाते हैं।

कैसे बने थे सांसद-

अपने सांसद बनने की कहानी में राम सिंह ने बताया कि वे विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे और बाकी समय में वे बीड़ी बनाकर अपना गुजारा करते थे। ये दौर जनसंघ का और उन्हें सागर शहर संसदीय शहर से टिकट दिया और वे जीत भी गए। 1967 का ये दौर था जब उन्होंने जनसंघ की ओर से चुनाव लड़ा था। फिलहाल राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं।

इन समस्याओं का करना पड़ा सामना

रामसिंह को सांसद बनने के बाद पेंशन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस बारे उन्होंने कहा कि कई प्रयासों के बाद उनकी पेंशन 2005 से शुरू हो पाई। रामसिंह ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश में कई सालों तक बीजेपी की सरकार रही और केंद्र में भी बीजेपी की ही सरकार है लेकिन कभी भी कोई भी नेता उनसे सलाह मशवरा करने नहीं आया और उन्होंने राजनीति के इस गिरते स्तर को लेकर भी चिंता जताई। रामसिंह की पत्नी कहती हैं कि उन्हें पेंशन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था और अब उसी से हमारा गुजारा होता है।

आस पड़ोस के लोग भी रामसिंह की इस सादगी के कायल हैं। पड़ोसियों का मानना है कि वे काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन सादगी से जारी रखा है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago