गरम मसाला

‘कबीर सिंह’ की ‘प्रीति’ के लिए आसान नहीं रहा सिम्पल गर्ल का किरदार

फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर और सॉन्ग्स इन दिनों दर्शकों को अट्रेक्ट कर रहे हैैं। यह फिल्म साउथ की ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिन्दी रीमेक हैै। फिल्म में शाहिद कपूर जहां कबीर के रोल में हैं वहीं कियारा अडवाणी प्रीति का किरदार निभा रही हैं। कियारा के ​कॅरियर के लिए यह फिल्म काफी अलग है। फिल्म में उनका किरदार सिम्पल गर्ल का है। फिल्म को लेकर कियारा का कहना है कि उनके लिए सबसे टफ सिम्पल लड़की का किरदार निभाना ही थी क्योंकि इसमें काफी इमोशन थे।

पहले ही दिन किया सबसे टफ सीन

फिल्म को लेकर कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब मैं पहले दिन फिल्म के सेट पर पहुंची तो मुझे लगा था कि कोई हल्का फुल्का सीन शूट होगा। लेकिन निर्देशक ने मुझे और शाहिद को सबसे इमोशनल सीन करने के लिए दिया। मैं और शाहिद सोच रहे थे कि पहले ही दिन इतना इमोशनल सीन कैसे होगा। लेकिन जब हमने करना शुरू किया तो सीन अपने आप होता चला गया। हमने दो दिन में वह सीन पूरा किया और वह मेरे लिए फिल्म का सबसे टफ सीन था। फिल्म में मुझे अपने एक्सप्रेशंस से कई बातें कहनी थी जो मेरे लिए आसान नहीं था।

‘फगली’ से ‘कबीर सिंह’ तक

कियारा ने अपने ग्रेजुएशन के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। आपको बता दें कि अशोक कुमार, सईद जाफरी, शाहीन जाफरी और जूही चावला कियारा के रिश्तेदार हैं। शाहीन अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान को डेट कर चुकी हैं। बताया जाता है कि जब सलमान के प्रोडक्शन में फिल्म ‘फगली’ शुरू हो रही थी तो सलमान के ही कहने पर कियारा को फिल्म में कास्ट किया गया था।

कॅरियर की पहली फिल्म ‘फगली’ इतना अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी थी। इसके बाद कियारा फिल्म ‘मशीन’ में नज़र आईं लेकिन इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और फिल्म असफल रही। लेकिन दोनों ही फिल्मों में कियारा ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद कियारा ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ और वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में नज़र आईं। इसके जरिए कियारा ने सफलता का स्वाद चखा। कियारा ने साउथ में भी कुछ मूवीज की। इसके अलावा वे हालिया रिलीज ‘कलंक’ में एक स्पेशल नम्बर में भी दिखाई दी थीं। अब वे शाहिद के साथ ​पहली बार ‘कबीर सिंह’ में स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इससे पहले वे शायद के साथ म्यूजिक वीडियो ‘उर्वशी’ में नज़र आ चुकी हैं।

यूं आई कियारा के पास यह फिल्म

फिल्म ‘कबीर सिंह’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद कियारा थी लेकिन किन्हीं कारणों से कियारा फिल्म से नहीं जुड़ पाई। ऐसे में मेकर्स ने ​तारा सुतारिया को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया था। लेकिन तारा कि डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ​ईयर 2’ के लेट होने के कारण डेट्स की प्रॉब्लम आ रही थी। ऐसे मेकर्स ने फिर से कियारा से कॉन्टेक्ट किया और इस बार बात बन गई।

गौरतलब है कि फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago