ये हुआ था

प्रसिद्ध लेखक कमलेश्वर का ‘विहान’ पत्रिका के संपादन से शुरू हुआ था करियर

हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार कमलेश्वर की 6 जनवरी को 91वीं जयंती है। वह हिंदी लेखक के साथ ही हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के स्क्रिप्ट राइटर भी थे। उन्हें उपन्यास ‘कितने पाकिस्तान’ के लिए वर्ष 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने वर्ष 2005 देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मभूषण’ पुरस्कार प्रदान किया।

वह मोहन राकेश, निर्मल वर्मा, राजेंद्र यादव और भीष्म साहनी जैसे ‘नई कहानी’ के साहित्यकारों की पंक्ति के लेखक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता से पहले के साहित्यिक पूर्वाग्रहों को छोड़ दिया और नई संवेदनाओं को प्रस्तुत किया, जो आजादी के बाद के नए भारत को चित्रित करते हैं। इस मौके पर जानिए उनकेबारे में कुछ अनसुनी बातें…

कमलेश्वर का जीवन परिचय

कमलेश्वर का जन्म 6 जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुआ था। उनका वास्तविक नाम कमलेश्वर प्रसाद सक्सेना था। उन्होंने वर्ष 1954 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की।

करियर और साहित्यिक रचनाएं

कमलेश्वर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1954 में ‘विहान’ जैसी पत्रिका के संपादन से शुरु किया। बाद में उन्होंने कई पत्रिकाओं का सफल संपादन किया, उनमें ‘नई कहानियाँ'(1963-66), ‘सारिका’, ‘कथायात्रा’, ‘गंगा’ (1984-88) आदि प्रमुख हैं। वह दैनिक भास्कर के राजस्थान अलंकरण के प्रधान संपादक भी रहे। इस दौरान उन्होंने जैन टीवी के समाचार प्रभाग में अपनी सेवाएं दी। कमलेश्वर वर्ष 1980-82 तक दूरदर्शन के अतिरिक्त महानिदेशक भी रहे।

कहानियां

कमलेश्वर का नाम नई कहानी आंदोलन के प्रमुख कथाकारों में शुमार होता था। उनकी पहली कहानी ‘कॉमरेड’ वर्ष 1948 में प्रकाशित हुई थी, परंतु ‘राजा निरबंसिया’ (1957) से वह रातों-रात एक बड़े कथाकार बन गए। कमलेश्वर ने अपने साहित्यिक सफर में तीन सौ से ऊपर कहानियां लिखी हैं। उनकी कहानियों में ‘मांस का दरिया,’ ‘नीली झील’, ‘तलाश’, ‘बयान’, ‘नागमणि’, ‘अपना एकांत’, ‘आसक्ति’, ‘ज़िंदा मुर्दे’, ‘जॉर्ज पंचम की नाक’, ‘मुर्दों की दुनिया’, ‘क़सबे का आदमी’ एवं ‘स्मारक’ आदि उल्लेखनीय हैं।

उपन्यास

कमलेश्वर ने कई प्रसद्धि उपन्यास लिखे हैं, जिनमें ‘एक सड़क सत्तावन गलियां’, ‘डाक बंगला’, ‘तीसरा आदमी’, ‘समुद्र में खोया आदमी’ और ‘काली आँधी’ आदि प्रमुख हैं। उनके अन्य उपन्यासों में ‘लौटे हुए मुसाफ़िर’, ‘वही बात’, ‘आगामी अतीत’, ‘सुबह-दोपहर शाम’, ‘रेगिस्तान’, ‘एक और चंद्रकांता’ तथा ‘कितने पाकिस्तान’ हैं। उन्होंने नाटक विधा पर भी अपनी लेखनी चलाई। उनके अधूरी आवाज, रेत पर लिखे नाम, हिंदोस्ताँ हमारा प्रमुख नाटक हैं।

आलोचना के क्षेत्र में उनकी ‘नई कहानी की भूमिका’ तथा ‘मेरा पन्ना: समानांतर सोच'(दो खंड) महत्वपूर्ण पुस्तकें समझी जाती है। उनके यात्रा विवरण ‘खंडित यात्राएँ’ और ‘कश्मीर: रात के बाद’ तथा के संस्मरण ‘जो मैंने जिया’, ‘यादों के चिराग़’ तथा ‘जलती हुई नदी’ (1997) शीर्षक से प्रकाशित हुए हैं।

फिल्मों के लिए संवाद लेखन

कमलेश्वर 1970 के दशक में मुंबई चले गए। वहां उन्होंने फ़िल्म और टेलीविजन के लिए लेखन कार्य में हाथ आजमाया। वह इसमें कामयाब भी रहे। उन्होंने सारा आकाश, आंधी, अमानुष और मौसम जैसी फ़िल्मों के अलावा ‘मि. नटवरलाल’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘राम बलराम’ जैसी फ़िल्मों सहित 99 बॉलीवुड फिल्मों के लिए पटकथा लिखी। उनके उपन्यास ‘काली आंधी’ पर गुलज़ार द्वारा ‘आंधी’ नामक फिल्म बनाई जिसने कई पुरस्कार जीते।

कमलेश्वर भारतीय दूरदर्शन के पहले स्क्रिप्ट लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। भारतीय कथाओं पर आधारित पहला साहित्यिक सीरियल ‘दर्पण’ उन्होंने ही लिखा। वह आजादी के बाद भारत के सर्वाधिक सक्रिय, विविधतापूर्ण और मेधावी हिंदी लेखक थे। उनको पद्मभूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया।

निधन

हिंदी की नई कहानी के लेखक कमलेश्वर का 27 जनवरी, 2007 को दिल्ली में निधन हो गया।

Read: डॉ. धर्मवीर भारती के उपन्यास पर बनी फिल्म को मिला था ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago