हलचल

राज्यपाल से मिले कमलनाथ, 17 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने के बाद कमलनाथ 17 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि तब तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भी ऐलान हो जाएगा। इन तीनों राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कमलनाथ शनिवार यानी 15 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं।

कमलनाथ ने दीपक बाबरिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव के साथ एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर गुरुवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। खबर के मुताबिक, कमलनाथ का शपथग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

पहली बार संभालेंगे सीएम की कमान
72 साल के कमलनाथ अपने राजनीतिक कॅरियर में पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से 9 बार सांसद रह चुके हैं। वह 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर भी थे। बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम के नाम को लेकर काफी माथापच्ची के बाद गुरुवार देर रात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कमलनाथ के नाम की घोषणा की गई।

कमलनाथ कांग्रेस के चुनिंदा दिग्गज नेताओं में से हैं जो गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थीं तो उनके छोटे बेटे संजय गांधी के वह स्कूली दोस्त थे। इसी वजह से वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी काफी करीबी माने जाते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago