हलचल

सुप्रीम कोर्ट: राफेल डील पर मोदी सरकार को राहत, जानिए क्या है मामला?

सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि 36 राफेल फाइटर जेट डील में जांच की जरूरत नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे का काफी बढ़ चढ़ कर उठा रहा था। इस पर अब मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है राफेल डील पर कोई भी संदेह नहीं है। साथ ही इस डील को लेकर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।

डील पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डील पर किसी भी तरह का संदेह नहीं है। कोर्ट ने कीमत के मुद्दे पर सरकार की ओर से दिए गए आधिकारिक जवाब को रिकार्ड कर कहा कि कीमतों की तुलना करना कोर्ट का काम नहीं है। आगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल डील की वायुसेना को जरूरत थी। कोर्ट 36 विमान खरीदने में कोई दखल नहीं दे सकता है। प्रेस इंटरव्यू किसी भी तरह से आधार नहीं हो सकते।

क्या होगा इसका असर-

इस फैसले से सबसे बड़ी राहत मोदी सरकार को मिली है। इसके अलावा राहुल गांधी के लिए मुसीबत आ सकती है। क्योंकि राहुल गांधी सीधे तौर पर सरकार को इस डील के लिए घेरते आए हैं। उन्होंने लगभग हर सभा में इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अब कोर्ट द्वारा सभी याचिकाओं के खारिज करने के बाद राहुल गांधी को बड़ा झटका लग सकता है।

क्या कहा राजनाथ सिंह ने-

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हुए कहा कि मामला पहले ही स्पष्ट था। कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे को उठा रही थी।

किसने दायर की थी याचिका-

राफेल डील में घोटाले के संबंध में याचिका दायर करने वालों में वकील एमएल शर्मा, विनीत ढांडा, प्रशांत भूषण, आप नेता संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी शामिल हैं। याचिकाओं को इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

क्या थी डील-

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से करीब 58,000 करोड़ रूपए में एक समझौता किया था। जिसमें 36 फाइटर प्लेन शामिल थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago