टेलिकॉम

जियो यूजर्स को फिर मिला सरप्राइज़, 600 रूपये के कैशबैक का ऐसे ले सकते हैं लाभ

रिलायंस जियो कस्टमर्स को आए दिन कोई ना कोई नए सरप्राइज़ मिलते ही रहते हैं। हाल ही में जियो के 2 साल पूरा होने के मौके पर कम्पनी ने सितंबर माह से अपने यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कम्पनी ने अपने यूजर्स को एक बार फिर सरप्राइज़ देते हुए इस सेलिब्रेशन पैक को इस महीने के लिए भी एक्सटेंड कर दिया गया है।

हालांकि, कंपनी की तरफ से इस खबर को लेकर अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कुछ यूजर्स को अब भी माय जियो ऐप में यह अतिरिक्त डाटा सेलिब्रेशन पैक के तहत दिख रहा है। इसके अलावा यूजर्स के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि जियो के 349 रुपये से ऊपर के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 600 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।

ऐसे ले सेकते हैं जियो सेलिब्रेशन पैक का लाभ :

इस खास पैक को कंपनी ने अपने 2 साल पूरा होने के मौके पर लांच किया था। इसमें जियो यूजर्स को महीने की 7 से 11 तारीख तक प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया जा रहा था। इस सेलिब्रेशन पैक का लाभ लेने के लिए आपको MyJio ऐप के मेन्यू में जाकर My Plan पर क्लिक करना होगा। इसके बाद View Plan आॅप्शन पर क्लिक करने से आपको अपने प्लान की डिटेल्स के साथ ही Jio Celebrations Pack भी दिखाई देगा।

ऐसे मिलेगा जियो कैशबैक ऑफर का लाभ :

जियो ने देश का पहला प्रीपेड ऑटो-पे स्कीम लॉन्च किया है। इसके तहत अगर कोई भी जियो यूजर 349 रुपये या उससे अधिक के प्लान्स को जियो ऑटो-पे के माध्यम से एक्टिवेट करता है तो उसे 600 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए आपको आपको सबसे पहले अपना प्लान चुनना होगा और फिर पेमेंट ऑप्शन में जाकर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करके इसके लिए रजिस्टर करना होगा। जिससे आप इस आॅफर का लाभ ले सकते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago