कारोबार

फोर्ब्स: अरबपतियों की सूची में जेफ बेजोस टॉप पर, कोरोना से मुकेश अंबानी की कम हुई संपत्ति

खतरनाक कोरोना महामारी ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को चौपट करके रख दिया है। इस वायरस की वजह से वैश्विक महामंदी का दौर शुरू होने वाला है, ऐसे में लाखों लोगों की नौकरी जा सकती है। इसी बीच फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की 34वीं सालाना लिस्ट जारी की है। सूची को 18 मार्च को अंतिम रूप देते समय दुनियाभर में 2095 अरबपति थे, जो पिछले साल की तुलना में 58 कम है। वहीं, 12 दिन पहले सूची तैयार करने की शुरुआत के मुकाबले 226 अरबपति कम हैं। इसका मतलब है कि 12 दिन में ही 226 अरबपतियों की संपत्ति काफी कम हो गई, जिसकी वजह से वे नई लिस्ट से बाहर हो गए।

सबसे अमीर बेजोस की भी संपत्ति घटी

फोर्ब्स के अनुसार, इस बार 2095 अरबपतियों में से 51 फीसदी यानी 1062 की संपत्ति घट गई है। मौजूदा समय में अरबपतियों की कुल संपत्ति 608 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल के मुकाबले 53.20 लाख करोड़ रुपये कम है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस कुल संपत्ति 113 अरब डॉलर के साथ लगातार तीसरी बार टॉप पर हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति 1.36 लाख करोड़ रुपये घट गई। बेजोस ने अपनी वाइफ मैकेंजी बेजोस को तलाक की वजह से 2.73 लाख करोड़ रुपये सैटलमेंट के रूप में दिए थे।

बड़े नुकसान के बाद 17वें नंबर पर पहुंच गए अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी फोर्ब्स की इस लिस्ट में नीचे खिसक कर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। जबकि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी पिछले साल 3.80 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ इस लिस्ट में 13वीं रैंक पर थे। कोरोना से उनकी संपत्ति 43,320 करोड़ रुपये घटी है।

Read More: महिलाओं के जन-धन खातों में डाले जाएंगे 1000 रुपये, लोग अफवाहों से बचे: सरकार

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago