गरम मसाला

दो भाग में बनेगी ‘जयललिता’ की बायोपिक, कंगना के लिए यह होगी चुनौती!

अभिनय छोड़ राजनीति में आने वाली दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ स्व. जयललिता की बायोपिक इन दिनों चर्चा में है। वैसे तो जब से इस बायोपिक की घोषणा हुई तब से यह लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में है। अब ख़बर है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनने वाली है। इस बात की पुष्टि फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनने जा रही कंगना रनौत ने की है। उन्होंने साफ किया कि हम फिल्म को दो भाग में बनाने जा रहे हैं। कंगना ने बताया कि इसके पहले भाग में हम जयललिता की शुरुआती ज़िंदग़ी दिखाएंगे।

पहले पार्ट में 16 से 40 की लाइफ दिखेगी, तमिल सीखेंगी

फिल्म ‘जयललिता’ बायोपिक की शुरुआत उनकी 16 साल की उम्र के समय से शुरु होगी। इसके बाद दूसरे भाग में उनकी 40 वर्ष की उम्र के बाद की जिंदगी दिखाई जाएंगी। कई भाषाओं में बनने वाली इस फिल्म के साउथ इंडियन वर्जन के लिए कंगना जल्द ही तमिल सीखना शुरु करेगी। इससे पहले वह ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में हरियाणवी एक्सेंट और ‘जजमेंटल है क्या’ में अपने कैरेक्टर के डिफरेंट एक्सेंट से सिने दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर चुकी हैं।

Read More: न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेट कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान

कहानी और कैरेक्टर में ये होगा बदलाव

पहले भाग में फिल्म मेकर्स जयललिता के एक्ट्रेस से मुख्यमंत्री के बनने तक के सफ़र का फिल्मांकन करेंगे। इसके लिए कंगना को तमिल लैंग्वेज के साथ साउथ इंडियन एक्सेंट भी सीखना होगा। दूसरे भाग में एक्ट्रेस से लेकर उनके पॉलिटिशियन बनने तक की यात्रा दिखाई जाएगी। दूसरे पार्ट के लिए कंगना रनौत को सात से आठ किलो वजन बढ़ाना होगा।

कंगना के लिए बड़ा चैलेंज होगा किरदार के साथ न्याय

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग से कई बार खुद को साबित कर चुकी है, लेकिन बायोपिक ‘जयललिता’ उनके लिए बड़ी चैलेंज मानी जा रही है। दरअसल, आलोचक इस रोल के लिए कंगना को आड़े हाथों ले रहे हैं। उनका मानना है कि कदकाठी में समानता ना होने के बावजूद कंगना कैसे यह रोल प्ले कर सकती हैं? इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि जब कंगना का बैकड्रॉप साउथ से नहीं है तो फिर वे कैसे जयललिता वाले लहजे को डिलीवर कर पाएंगी? इन सवालों का जवाब तो कंगना रनौत की एक्टिंग के बाद​ रिलीज होने वाली बायोपिक ‘जयललिता’ से ही मिल सकेगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago