गुलाबी शहर

जयपुर को मिली पहली डीएमयू ट्रेन, जयपुर से हिसार के बीच 10 जनवरी से लगाएगी दौड़

राजस्थान की राजधानी जयपुर को डीएमयू ट्रेन यानी डीजल इलैक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन मिलने जा रही है। ये गाड़ी जयपुर और हिसार के बीच नियमित रूप से 10 जनवरी से संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि जयपुर हिसार के बीच काफी सालों से परंपरागत रूप से चल रही सवारी गाड़ी की रैक को हटाकर अब इसे डीएमयू के रूप में तब्दील कर दिया गया है जिसकी रैक जयपुर पहुंच गई है और काफी दिनों से शहर के 22 गोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी।

डीएमयू ट्रेन के चलने से अब यात्रियों का सफर काफी आरामदायक और सुविधापूर्ण हो जाएगा। बता दें कि जयपुर से पहली बार कोई डीएमयू ट्रेन संचालित की जा रही है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 8 डिब्बो समेत 2 पावरकार होंगी। जयपुर-हिसार के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की जगह लेने जा रही डेमू पुराने समय पर ही चला करेगी जिसका ठहराव उन्ही स्टेशनों पर होगा जो पहले था।

क्या होती है डीएमयू
डीएमयू यानी डीजल इलैक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन में यात्रियों के बैठने की क्षमता अधिक होती है और इसके सभी डिब्बे आपस में अंदर से जुड़े होते हैं। इस ट्रेन के दोनों ओर इंजन लगे होते हैं जिससे समय की बचत होती है और यदि स्पीड की बात की जाए तो परंपरागत पैसेंजर ट्रेन के मुकाबले इस ट्रेन की औसम गति काफी तेज होती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago