उछल कूद

कोरोना संक्रमण से इटली के ओलिंपियन दोनातो साबिया की मौत, पिता ने भी कहा दुनिया को अलविदा

दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी है, जिसके कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण से पिछले दो हफ्ते में खेलों की दुनिया के 6 बड़े खिलाड़ियों की मौत हो चुकी है। इटली की ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने बताया कि पूर्व धावक दोनातो साबिया की कोरोना से मौत हो गई। बता दें, 56 वर्षीय दोनातो 800 मीटर वर्ग में दो बार ओलिंपिक फाइनलिस्ट रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पिता की भी कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी।

कोरोना से मरने वाले पहले ओलिंपिक फाइनलिस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धावक दोनातो साबिया वर्ष 1984 लॉस एंजेलिस ओलिंपिक में 5वें और साल 1988 के सोल ओलिंपिक में 7वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने 800 मीटर इवेंट में वर्ष 1984 की यूरोपियन इंडोर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आईओसी के मुताबिक, दोनातो साबिया दुनिया के पहले ऐसे ओलिंपिक फाइनलिस्ट हैं, जिनकी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले इटली के पूर्व धावक साबिया खेल जगत के छठे दिग्गज हैं।

Read More: टोक्यो ओलंपिक का नया शेड्यूल जारी, जानें कब शुरू होंगे ये गेम्स

विश्व में कोरोना से अब तक 85 हजार से अधिक की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से गुरुवार सुबह तक 85 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं, जबकि सवा तीन लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। बता दें, इटली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें मरने वालों का आंकड़ा 17 को पार हो गया है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार से ज्यादा हो गई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago