लव यू जिंदगी

ज़िन्दगी को खुलकर जीने के लिए खुद को समय देना है बेहद जरूरी

पैसे कमाने के लिए भागदौड की जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए सोचने तक का टाइम नहीं होता है। इस वजह से लोग खुलकर जिंदगी नहीं जी पाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी में और भी बेहतर तो इस तरह खुद को समय देना आवश्यक हो जाता है।

ज़िन्दगी को काटे नहीं बल्कि जीना सीखें

नौकरी या बिजनेस कर आप पैसा तो कमा सकते हैं मगर ज़िन्दगी को अपने हिसाब से नहीं जी सकते और ज़िन्दगी को सिर्फ काट रहे होते हैं इसलिए इस कोशिश करें कि दिनभर की भागदौड में आप खुद के लिए टाइम निकाल कर जिंदगी को जीना सीखें।

खुद को समय देने के फायदे

दिन में खुद को थोडा वक्त निकालकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। फ्री टाइम ​में आप अपनी जिंदगी के लिए शानदार प्लानिंग कर सकते हैं और पहले जो गलतियां हो चुकी हैं उनसे सीख कर आगे न दोहराने के लिए सोच सकते हैं।

 करें आत्मविश्लेषण

अगर आप दिन भर में कुछ समय अपने लिए निकालते हैं तो आत्मविश्लेषण के लिए इससे बढिया अवसर नहीं मिल पाएगा। इस दौरान आप अपने और परिवार के बारे में सोच सकते हैं और हर चीज को लेकर आत्म विश्लेषण भी कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

सही निर्णय लें

आप जब अपनी लाइफ में बहुत बिजी होते हैं तब आप थके हुए दिमाग से बेहतर निर्णय नहीं ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको चाहिए कि आप शांत दिमाग में अपने आप से बात कर ही सही निर्णय लें।

Read More: जिंदगी में जादू की तरह असर करती है सकारात्मक सोच

मिलेगा सुकून व शांति

रोजाना भागदौड़ की जिंदगी से बोरियत और चिडचिडापन स्वभाव में आ जाता है। दिन में सप्ताह में कुछ समय निकालकर ध्यान,योग कर सकते हैं जिससे आपको मन में शांति व सुकून का अनुभव होगा और वेवजह के विचार दिमाग से आप निकाल पाएंगे और पूरी एनर्जी के साथ अपने काम को अच्छे ढंग से भी कर पाएंगे।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago