हलचल

नेतन्याहू का पार्टी में जादू बरकरार, 72 ​फीसदी वोट हासिल कर फ़िर बने नेता

इजरायल के प्रसिद्ध नेता और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पार्टी चुनाव में एक बार फ़िर साबित कर दिया कि उनका जादू बरकरार है। नेतन्याहू एक बार फ़िर अपनी राजनीतिक पार्टी लिकुड नेता चुने गए हैं। इजरायल में मार्च 2019 में हुए चुनाव में वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, लेकिन पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद नेतन्याहू के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन पार्टी के चुनाव में सभी को पछाड़ते हुए बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फ़िर से लिकुड पार्टी के नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने 72 फीसदी वोट हासिल किए।

​बड़ी जीत के बाद समर्थकों का जताया शुक्रिया

पिछले एक साल से बेंजामिन नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। इस कारण से पार्टी में भी उनके खिलाफ आवाज़ उठने लगी थीं। पार्टी चुनाव में नेतन्याहू का मुकाबला गिदोन सार से था, लेकिन वे सिर्फ 27 फीसदी वोट ही हासिल कर पाए। बता दें, लिकुड पार्टी में 57 हजार से अधिक सदस्य हैं। पार्टी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद नेतन्याहू ने ट्वीट कर अपने समर्थकों का शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा, ‘एक शानदार जीत के लिए पार्टी के सदस्यों का धन्यवाद। ईश्वर की कृपा, आपकी मदद से मैं अगले चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत की ओर ले जाऊंगा।

मीडिया को नहीं थी बड़ी जीत की उम्मीद

इजरायल के मीडिया में बेंजामिन नेतन्याहू के पार्टी चुनाव में जीत की बात कही जा रही थी, लेकिन किसी को भी इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। बता दें, नेतन्याहू पिछले दो दशक से लिकुड पार्टी के नेता हैं और इजरायल में उनका एक छत्र राज चल रहा है। हाल ही में इजरायल में हुए प्रधानमंत्री पद के चुनाव में लिकुड पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था, किसी अन्य पार्टी को भी बहुमत नहीं मिला था। इसलिए बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी पीएम पद पर बरकरार हैं। अब इजरायल में एक बार फ़िर मार्च 2020 में प्रधानमंत्री पद के चुनाव होंगे।

Read More: सलमान खान को 54वें जन्मदिन पर बहन से मिला यह अनमोल तोहफ़ा

नेतन्याहू की बाल-बाल बची थी जान

जानकारी के लिए बता दें कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी ख़बर आई कि गाज़ा पट्टी की तरफ से एक मिसाइल दागी गई है, जो उनके आस-पास ही आकर गिर सकती है। इसके बाद आनन-फानन में बेंजामिन नेतन्याहू को एक बंकर में ले जाकर सुरक्षित किया गया था।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago