क्रिकेट

जानिए इस बार कहां और कब से शुरू होगा आईपीएल

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के शेड्यूल का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार इस बार आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है जो कि मई-जून में आम चुनावों से पहले समाप्त हो सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि आईपीएल का पूरा सीजन भारतीय सरजमीं पर ही खेला जाएगा और अभी फिलहाल इसे किसी दूसरे देश में आयोजित करने के बारे में नहीं सोचा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज सीओए ने एक कमेटी गठित कर दिल्ली में आईपीएल के आयोजन को लेकर बैठक की जिसमें आम चुनाव और आईपीएल मैचों की तारीखों के आपस में टकराने को लेकर मंथन किया गया। फिलहाल तो आईपीएल को 23 मार्च से शुरू किए जाने पर विचार किया गया है और आयोजन समिति दूसरी संस्थाओ से भी रायशुमारी कर कुछ दिनों बाद आखिरी फैसला लेगी।

बता दें कि आम चुनावों के कारण दुनिया के लोकप्रिय टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल दो बार देश से बाहर आयोजित किया जा चुका है जिसमें एक बार उसे दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था जबकि दूसरी बार दुबई में ये टूर्नामेंट कराया गया था जिसके अंतिम चरण के मैच भारत में ही खेले गए थे। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव भी होने है जो कि अप्रेल या मई के महीने में संपन्न हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहता है जो कि राज्य सरकारें मुहैया कराती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago