बॉलीवुड

प्रिंयका से शादी करने से पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक जोनास, सब उनसे बड़ी थीं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक अपने गानों से दुनियाभर में मशहूर हैं ही मगर भारत में उन्हें पहचान प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों के चलते मिली। दोनों ने पिछले साल ही शादी की है। निक अच्छे सिंगर होने के साथ ही सॉन्ग राइटर और एक अच्छे एक्टर भी हैं। निक का जन्म 16 सितम्बर 1992 को डल्लास, टेक्सस,अमेरिका में हुआ था। उनका असली नाम निक जैरी जोनास है। निक की जिंदगी पर नजर डालें तो बेहद कम उम्र में निक ने स्टारडम का स्वाद चख लिया था। महज 13 साल की उम्र में निक ने अपना पहला एलबम ‘इट्स अबाउट टाइम’ रिलीज किया था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

निक अपने गानों और फिल्मों के कारण तो चर्चाओं में रहते हैं कि इसके अलावा निक की लव लाइफ भी खासा सुर्खियों में रही है। आपको जानकर हैरानी होगी मगर निक ज्यादातर अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों की तरफ ही ज्यादा आकर्षित हुए हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में कभी हम उम्र लड़की को डेट नहीं किया। कोई उनसे उम्र में बड़ी तो कोई छोटी थी। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपना हमसफर भी दस साल बड़ी प्रियंका को चुना। आपको जानकर हैरानी होगी मगर प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस का इन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है। इस लिस्ट में कौन है शामिल आइए जानते हैं।

मिली सायरस

टी.वी और फिल्म एक्ट्रेस मिली सायरस निक जोनस की पहली गर्लफ्रेंड थी। दोनों की मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी। साल 2006 में दोनों के एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था। उस समय निक महज 13 साल के थे। दोनों का रिश्ता करीब 2 साल तक रहा।

सेलेना गोमेज

मिली सायरस से ब्रेकअप के बाद निक की लाइफ में सेलेना गोमेज की एंट्री हुई। सेलेना और निक का रिश्ता कुछ समय बाद ही टूट गया। आपको बता दें कि सेलेना का अफेयर जस्टिन बीबर से भी रह चुका है।

डेल्टा गुड्रेम

साल 2012 में निक का नाम सिंगर डेल्टा गुड्रेम के साथ भी जुड़ा। मगर इस रिश्ते का हस्र भी उनके बाकी अफेयर की तरह ही हुआ। दोनों का अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चला।

ओलिविया कल्पो

डेल्टा गुड्रेम के बाद निक का नाम मशहूर मॉडल ओलिविया कल्पो के साथ जुड़ा। साल 2013 में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों का रिश्ता करीब 2 साल तक चला। साल 2015 में निक और ओलिविया के रिश्ते का अंत हो गया।

डेमी लोवाटो

निक जोनस और डेमी लोवाटो के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रही। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को कभी नहीं स्वीकार किया। कुछ समय पहले ही डेमी ने निक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। डेमी के इस रियेक्शन ने कुछ ना कहते हुए भी बहुत कुछ बयां कर दिया।

केट हडसन

साल 2015 में निक का नाम केट हडसन के साथ भी जुड़ा। अपनी उम्र से करीब 14 साल बड़ी लड़की को डेट करने के लिए निक उस वक्त खासा मीडिया सुर्खियों में रहे। दोनों का ये रिश्ता भी कुछ दिनों बाद टूट गया। केट हडसन से ब्रेकअप के बाद निक को लिली कोलिन्स का सहारा मिला। साल 2016 में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई।

निक का नाम लिली कोलिन्स के साथ भी जुड़ा। जिससे अलग होने के बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को डेट करना शुरू कर दिया। जिसके चर्चे दुनियाभर में हुए। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी की है। निक की लव लाइफ को देखकर एक बात तो तय है कि निक का रिश्ता किसी के साथ भी ज्यादा लंबा नहीं चला। ऐसे में यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि प्रियंका के साथ निक अपने रिश्ते को कब तक निभा पाएंगे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago