चन्द्रयान-2

चंद्रयान-2: इसरो के लिए अगले 24 घंटे अहम, नासा भी साध रही है लैंडर विक्रम से संपर्क

भारत के महत्त्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अंतिम समय में संपर्क टूटे 8 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं। तब से ही इसरो लगातार विक्रम से संपर्क साधने की कोशिशें कर रहा है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब विक्रम से इसरो की संपर्क की उम्मीदें धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। अब मात्र 6 दिन बचे हैं। अगर इन 6 दिनों में विक्रम से संपर्क नहीं हुआ तो सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी, साथ ही मिशन भी समाप्त हो जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की विक्रम से संपर्क की कोशिशें जारी है। इसके लिए इसरो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से भी सहयोग ले रहा है। लेकिन, विक्रम की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

विक्रम का 6 दिन बाद संपर्क नहीं होने के कारण

6-7 सितंबर की मध्य रात को जब लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली थी। लेकिन उम्मीद के विपरीत लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग के बजाए हार्ड लैंडिंग हुई जिससे विक्रम चांद पर तिरछा गिरा। हालांकि उसमें नुकसान नहीं हुआ। तभी से ही इसरो के वैज्ञानिक विक्रम से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी एजेंसी नासा के लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर (LRO) के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट नोआ.ई.पेत्रो ने दावा किया है कि चांद पर अब शाम होने लगी है। LRO से विक्रम लैंडर की तस्वीर तो लेगा, लेकिन वो कितनी साफ होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। क्योंकि, वहां सूरज की रोशनी कम होगी। ऐसे में तस्वीर लेना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

चांद पर रात शुरू होने के साथ टूट जाएगी उम्मीदें

नासा के अनुसार चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग के समय वहां पर सुबह हो चुकी थी। चांद पर सूरज की किरणें पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर रहती है। इससे अंदाजा लगाया गया है कि 20-21 सितंबर के बीच चांद पर पूरी तरह रात हो जाएगी। इससे स्पष्ट होता है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान द्वारा मिशन केवल 14 दिनों में पूरा करने का था। चांद पर शाम होनी शुरू हो गई है। ऐसे में 20-21 सितंबर को वहां पूरी तरह रात हो जाएगी, जो अगले 14 दिन तक रहेगी।

चांद पर रात होने की वजह से वहां सूरज की किरणें अगले 14 दिनों तक नहीं पहुंचेगी। वहां का तापमान माइनस 183 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जिससे विक्रम के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे बाद विक्रम से संपर्क होने मुश्किल है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago