कारोबार

वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 11 फीसदी रहने का अनुमान, लॉकडाउन से बढ़ेगा जोखिम

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कई देश महामारी के खिलाफ संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को भी कोरोना महामारी ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है। दरअसल, वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने कहा कि कई राज्यों में स्थानीय लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था पर जोखिम बढ़ेगा। इसके बावजूद 2021-22 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 11 फीसदी रहने का अनुमान है।

दूसरी लहर पर काबू पाना अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

एशिया.प्रशांत के वित्तीय संस्थानों पर रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से दोबारा खोलने और वित्तीय प्रोत्साहनों की वजह से चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 11 फीसदी रहेगी। उसके बाद अगले दो साल के दौरान यह क्रमशः 6.1 फीसदी और 6.4 फीसदी रहेगी। एजेंसी एसएंडपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोरोना महामारी एक बड़ा जोखिम है, जो हालिया सप्ताहों में लगातार तेजी से बढ़ा है।

आपको बता दें कि महामारी के जोखिम को देखते हुए संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाना अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कुछ राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है और कई राज्यों में इसे लागू किया जा सकता है। लॉकडाउन की अवधि और दायरे के हिसाब से इनका अर्थव्यवस्था पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा। वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

Read More: देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक और राहत पैकेज ला सकती है केंद्र सरकार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago