हलचल

भारतीय वैज्ञानिकों ने एमआरएनए तकनीक पर कोरोना वैक्सीन तैयार की, परीक्षण की मिली अनुमति

दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन देने के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों ने एमआरएनए तकनीक पर कोरोना वैक्सीन तैयार की है। अच्छी बात ये है कि इस वैक्सीन को जानवरों पर किए गए परीक्षण में पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। इसके बाद वैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण को अनुमति मिल चुकी है। मालूम हो कि अभी तक अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के पास ही एमआरएनए वैक्सीन है। आपको बता दें कि कोवाक्सिन व जायकोव के बाद यह तीसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन होगी। एक और स्वदेशी वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिसका परीक्षण बायोलॉजिकल-ई कंपनी के जरिए किया जा रहा है।

दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की दी इजाज़त

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानि डीसीजीआई के एक अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ समिति (एसईसी) से सिफारिश मिलने के बाद फॉर्मा कंपनी जेनोवा को भारत की पहली एमआरएनए वैक्सीन के लिए दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण एक साथ शुरू करने की इजाज़त दी गई है। आगामी दिनों में देश के 10 से 15 अस्पतालों में इस वैक्सीन का परीक्षण दूसरे चरण के तहत होगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि वैक्सीन देने के बाद एंटीबॉडी विकसित हो रही हैं या नहीं। जबकि तीसरे चरण का परीक्षण देश के 22 अस्पतालों में होगा और इस परीक्षण में यह परखा जाएगा कि इस वैक्सीन से बन रही एंटीबॉडी संक्रमण को किस हद तक रोकने में सफल होती हैं।

पशुओं पर परीक्षण में पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई वैक्सीन

भारत सरकार के अधीन बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) की सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने जानकारी दी है कि जेनोवा के टीके पर परीक्षण के लिए डीबीटी व आईसीएमआर के रिसर्च नेटवर्क को भी इस्तेमाल किया जाएगा। पशुओं पर किए गए परीक्षण में वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई है। फिलहाल इसका नाम एचजीसीओ-19 रखा गया है। वहीं, जेनोवा बायोफॉर्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ डॉ. संजय सिंह ने कहा कि कंपनी ने वैक्सीन के प्रोडक्शन पर भी अभी से ध्यान देना शुरू कर दिया है। ताकि परीक्षण पूरे होने और आपात इस्तेमाल की अनुमति मिलने के बाद तत्काल इसे आपूर्ति में लाई जा सके।

Read Also: केंद्रीय गृह मंत्रालय की डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago