उछल कूद

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसा रहा 23 साल का करियर

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार (24 दिसंबर) को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया। हरभजन ने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए। हरभजन ने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा- सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं। इस खेल ने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। हरभजन दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। हरभजन 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

पिछले 25 साल का सफर बहुत ही खुबसूरत रहा

हरभजन ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर कहा- जालंधर की तंग गलियों से टीम इंडिया के टर्बनेटर का पिछले 25 साल का सफर बहुत ही खुबसूरत रहा है। जब भी मैं इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा हूं उससे बड़ी प्रेरणा मेरे लिए जिंदगी में कुछ और नहीं है। लेकिन एक मुकाम आता है जब जिंदगी में आपको कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और आगे बढ़ना पड़ता है। मैं पिछले कई सालों से एक एलान करना चाह रहा था और उस चीज का मैं इंतजार कर रहा था कि कब मैं उस पल को आपके साथ शेयर करूं।  मैं आज क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं जहनी तौर पर पहले ही संन्यास ले चुका था, वैसे भी मैं लंबे समय से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल रहा था।

हर क्रिकेटर की तरह मैं भी भारत की जर्सी में क्रिकेट को अलविदा करना चाह रहा था, लेकिन शायद जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था। मैं जिस भी टीम के लिए खेला, मैंने अपना सब कुछ दिया। भज्जी ने अपनी सफलता का का श्रेय माता-पिता को दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन को भी याद किया।

आईपीएल टीम के कोच बन सकते हैं भज्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरभजन किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। भज्जी ने भले ही 41 साल की उम्र में संन्यास का एलान किया हो, लेकिन वे लंबे समय से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2016 में खेला था। लंबे समय से उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि उन्हें किसी टीम के कोचिंग स्टाफ में जगह दी जाएगी।

टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर

हरभजन सिंह भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट लिए थे। उनसे पहले अनिल कुंबले ने यह करनामा किया था। भज्जी ने अपने 103 टेस्ट मैच के करियर में 417 विकेट लिए थे। वहीं 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे थे। उनकी इकोनॉमी भी 4.31 की रही थी। वहीं 28 टी-20 मैच में भज्जी ने 25 विकेट झटके। आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए।

Read Also: ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, सीएम धामी ने दी जानकारी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago