डे-स्पेशल

जानिए 26 फरवरी का भारतीय इतिहास

26 फरवरी का दिन भारतीय इतिहास में कई घटनाओं, महापुरुषों के जन्म और मृत्यु आदि के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं, देश में इस दिन कौनसी महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं—

मौर्य साम्राज्य की स्थापना आज ही के दिन 320 ई.पू. में चंद्रगुप्त मौर्य ने की थी। वह पहला शासक था जिसने अखण्ड भारत की रूपरेखा तैयार की थी।

सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के विद्रोह हुआ था।

इस दिन असम के शाही परिवार काे पुन: गद्दी दिलाने के प्रयास किए गए, जिसकी असफलता के बाद वर्ष 1858 में पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता काे फांसी पर चढाया गया।

वर्ष 1972 में वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।

गुजरात के अहमदाबाद में वर्ष 1975 में भारत का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ की स्थापना की गई।

आतंकवादी संगठन तालिबान ने वर्ष 2001 में अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

26 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

बेनेगल नरसिंह राव

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों में शामिल रहे बेनेगल नरसिंह राव का जन्म 26 फरवरी, 1887 में मंगलौर में हुआ था। वह एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, वकील, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने भारतीय संविधान के मसौदा तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।

पूर्व सीजेआई कैलाश नाथ वांचू

भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे कैलाश नाथ वांचू का जन्म 26 फरवरी, 1903 को रीवा मध्य प्रदेश में हुआ था। वह 12 अप्रैल, 1967 से 24 फ़रवरी, 1968 तक मुख्य न्यायाधीश पद पर रहे।

बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म 26 फरवरी, 1908 को कोलकाता में हुआ था।

भारतीय महिला पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म 26 फरवरी, 1946 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में हुआ था। वह प्रसार भारती की अध्यक्षा हैं।

मनमोहन देसाई

बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक मनमोहन देसाई का जन्म 26 फरवरी, 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता किक्‍कू देसाई एक फिल्‍म प्रोड्यसर थे और उन्‍होंने पारामांउट स्‍टूडियो की स्‍थापना की थी।

बजरंग पूनिया

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का जन्म 26 फरवरी, 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खूडन में हुआ। उन्हें वर्ष 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

26 फ़रवरी को हुए निधन  

दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह प्रथम का लाहौर में निधन वर्ष 1712 में हुआ था।
आज ही के दिन वर्ष 1886 में गुजराती साहित्य के आधुनिक युग का समारंभ कवि नर्मदाशंकर ‘नर्मद’ का निधन।
भारत की पहली डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन वर्ष 1887 को हुआ।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का आज ही के दिन वर्ष 1966 का निधन हुआ था।
वर्ष 2004 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण का निधन हुआ था।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago