हलचल

श्रीनगर में सेना ने दो आतंकी किए ढेर, तीन जवान मामूली रूप से घायल

श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। मारे गए आतंकियों में श्रीनगर का जुनैद अशरफ खान और पुलवामा का तारिक अहमद शेख शामिल है। जुनैद हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ का बेटा था।

सुबह करीब तीन बजे सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ

इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है।

वहीं तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब तीन बजे सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि ग्रेनेड सुरक्षाबलों से पहले ही गिरा, जिसमें तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए। इनमें से दो जम्मू कश्मीर पुलिस के और एक सीआरपीएफ का जवान शामिल है। मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की ओर से इस ऑपरेशन को बहुत सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है क्योंकि यह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है।

श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद

मुठभेड़ स्थल के इर्द-गिर्द वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैल इसके मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। केवल बीएसएनएल पोस्टपेड पर कॉलिंग सुविधा चल रही है। करीब दो साल बाद श्रीनगर में यह मुठभेड़ हो रही है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago