हलचल

भारत का आतंकियों को करारा जवाब, पाकिस्तान में घुसकर की बमबारी!

भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों के एक ग्रुप ने एलओसी के पार एक बड़े आतंकवादी शिविर पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले को आज 12 दिन भी पूरे नहीं हुए और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इस हमले को एक बदले के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 26 फरवरी की सुबह 3.30 पर यह हमला किया गया था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस हमले में PoK के बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया गया। यहां तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा-3 ठिकाने बताए जा रहे थे।

क्या कहना है पाकिस्तान का?

लेकिन इस पूरे मसले पर पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया और कहा कि भारतीय विमानों ने मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से घुसपैठ की। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ़ से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की गई जिसके बाद वो भागने लगे।

हमले के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में नए पुराने सारे विदेश सचिवों को बुलाया गया है। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएगा।

भारत की ओर से बयान

भारतीय वायु सेना ने अभी तक दावों का जवाब नहीं दिया है। बयान अभी आने वाले हैं। हालाँकि, केंद्रीय मंत्री शेखावत, सरकार की तरफ से हमलों पर ट्वीट करने वाले पहले व्यक्ति थे। विपक्षी नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सशस्त्र बलों को सलामी देते हुए ट्वीट किया।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago