देश के पहले गौ मंत्री को भी नहीं बख्शा जनता ने भाजपा के साथ ये भी हुए साफ

सिर पर साफा बांधे और किसी ग्वाले के गेटअप में रहने वाले वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके ओटाराम देवासी की हार को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। हालांकि चर्चा का केंद्र तो भाजपा ही है मगर देवासी की हार को भी प्रमुखता इसलिए मिल रही है क्योंकि वो देश और राजस्थान के पहले गौ मंत्री रह चुके हैं। देश में गायों का मुद्दा पहले भी सियासी भूचाल लाता रहा है मगर गायों की रक्षा का जिम्मा जिनके हाथों में सौंपा गया था वो अपनी सीट की भी रक्षा नहीं कर पाए।

 

एक पुलिसवाले से नेता बने देवासी वैसे तो काफी साधारण व्यक्तित्व के हैं जिनके पास अपनी करीब 20 से 25 गायें हैं रेबारी जाति से नाता रखते हैं जो जानवरों के प्रति विशेष प्रेम के लिए जानी जाती है। देवासी को वसुंधरा राजे सरकार में पहली बार गौपालन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी मगर उनके मंत्रालय में गायों की हालत खराब ही रही। राजस्थान की सिरोही सीट से चुनाव लड़ने वाले देवासी को निर्दलिय उम्मीदवार संयम लोढ़ा ने 10,253 वोटों से हराया है। देवासी गौपलन मंत्री रहने के दौरान ग्वाले की वेषभूषा में ही अपने दफ्तर जाया करते थे। इनके इलाके में इन्हें लोग ‘भोपा’ यानी तांत्रिक के नाम से भी बुलाया करते हैं। देवासी मूंडरा माता मंदिर के महंत भी रह चुके हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago