हलचल

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आए

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना पर शोधकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अध्ययन में देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात भी अब सामने आ रही है।सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पहली बार 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया है। भारत में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार पहुंच गए हैं।ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब यहां उपचार के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य ​मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 681 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,18,043 हो गए, जिनमें से 3,90,459 लोगों का फिलहाल उपचार चल रहा है और 7,00,087 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं।

सीआरपीएफ कर्मियों के लिए 27 जुलाई को लॉन्च होगा ‘संभव’ ऐप, वित्तीय एवं अन्य जानकारियां ले सकेंगे

एक दिन ढाई लाख से ज्यादा नमूनों की हुई जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में 19 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,40,47,908 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 2,56,039 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रयासरत है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मोदी सरकार देश में कोरोना की जांच के नमूनों की संख्या भी बढ़ा रही है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago