लाइफस्टाइल

भारत: ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का पहला मामला सामने आया

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच मरीजों में ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के भी कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब इन दोनों के अलावा एक और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में येलो फंगल का भारत में पहला मामला सामने आया। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। जानकारी के अनुसार, मरीज का इलाज जारी है और उसकी उम्र 34 साल है। यह मरीज पूर्व में कोरोना से संक्रमित रह चुका है और साथ में मधुमेह का भी रोगी है।

पहचान के लिए ये हैं येलो फंगस के लक्षण

आपको बता दें कि येलो फंगस घातक बीमारियों में से एक है। येलो फंगस के कई लक्षण हैं। इसमें थकान, कमजोरी महसूस होना, भूख ना लगना या कम भूख लगना जैसे लक्षण शामिल हैं। रोगी में जैसे-जैसे फंगस का असर बढ़ने लगता है वैसे-वैसे शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है और वजन भी तेजी से कम होने लगता है। इसके अलावा अगर मरीज के शरीर पर कोई घाव है तो उसमें से मवाद का रिसाव होने लगता है और घाव बहुत ही धीरे भरता है। इस दौरान मरीज की आंखें भी धंस जाती हैं और कई अंग तक काम करना बंद कर देते हैं।

गंदगी के कारण किसी मरीज में फैल सकता है येलो फंगस

विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, येलो फंगस आस-पास गंदगी के कारण किसी मरीज में फैल सकता है। इसलिए लोगों को अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखनी चाहिए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखकर इस बैक्टीरिया या वायरस को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा ठंडा या बासी खाना खाने से बचें।

शरीर में अचानक हो रहे बदलाव को नजरअंदाज नहीं करें

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी मरीज को अपने शरीर में सुस्ती महसूस हो रही है या भूख कम लग रही है या खाने का बिल्कुल मन नहीं होता हो तो इसे ज़रा भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

Read More: देश में तेजी से फैल रहा है ब्लैक फंगस, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago