हलचल

भारत ने वाकई में वैक्सीन नीति के संबंध में उल्लेखनीय कार्य किया है: आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट

वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से निपटने के लिए भारत द्वारा उठाये गए कदमों की प्रशंसा देश-विदेश समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी कर चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने देश की खूब तारीफ की है। आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट गीता ने कोरोना वायरस से निपटने की नीतियों और वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर भारत की जमकर सराहना की और कहा कि कोरोना से लड़ने में भारत ने अलग और सबसे अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डॉक्टर हंसा मेहता व्याख्तान के उद्धघाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की भी तारीफ की

इस कार्यक्रम के दौरान गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत ने सच में वैक्सीन नीति के संबंध में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप पूरी दुनिया में वैक्सीन का हब देखेंगे तो यह आपको भारत में मिलेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने अब तक 56 लाख से ज्यादा खुराकें नेपाल, भूटान, मालद्वीप, म्यांमार, श्रीलंका समेत कई देशों को उपहार के तौर पर भेजी हैं। आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया में सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है और कोवैक्स फैसिलिटी के लिए उत्पादन कर रहा है।

महामारी से लड़ने में भारत सबसे आगे रहा

उल्लेखनीय है कि कोवैक्सीन कई देशों का एक समूह है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ ने तैयार किया है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य कोरोना वैक्सीन तैयार करने में मदद करना है और गरीब देशों को कोविड-19 महामारी का टीका लगाना है। गीता गोपीनाथ ने कहा कि महामारी से लड़ने में भारत सबसे आगे रहा है और अपनी टीकाकरण नीतियों के तहत दुनियाभर में कई देशों की मदद कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी की वजह से कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और सभी देश इसके लिए अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।

आरोग्य सेतु ऐप पर कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करना हुआ आसान, ये किए गए हैं बदलाव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago