हलचल

देश में कोरोना के 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में, अब तक 33 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मृत्यु दर में कमी देखने को मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में हैं।

देश में कोरोना रिकवरी रेट में लगातार बढ़त

मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी लिए सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों के बीच का अंतर भी बढ़ रहा है। आज देश में आठ लाख 83 हजार सक्रिय मामले हैं तो 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

भूषण ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 3102 कोरोना के मामले हैं। यह दुनियाभर के मुकाबले सबसे कम संक्रमण की स्थिति है। उन्होंने कहा, दुनिया में 10 लाख की आबादी पर मामलों की संख्या 3527 है। मैक्सिको में यह 4950, रूस में 7063, अमेरिका में 19,549 और ब्राजील में यह संख्या 19,514 है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago