लाइफस्टाइल

इन बातों का ध्यान रखकर बनाए अपनी ‘हैप्पी मैरिड लाइफ’

भारतीय समाज में शादी को जिंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। यह ना सिर्फ दो लोगों के रिश्ते पर आधारित होती है बल्कि दो परिवार, और समाज को भी जोड़ने का काम करती है। शादी के लिए सबसे मुश्किल काम होता है लाइफ पार्टनर ढूंढना। शादी की उम्र होते ही परिवार वाले इस काम में लग जाते हैं। हर लड़का और लड़की की ये ख्वाहिश होती है कि शादी के बाद उनकी लाइफ सुखमय रहे और एक नए ढंग से जिंदगी के इस सफर पर चलें। लेकिन बिना एक दूसरे को समझे ये मुमकिन नहीं। आइए आपको कुछ ऐसी बातें बतातें हैं जो शादी को बेहतर बनाने में कारगर हैं…

सोच मिलनी है जरुरी

भारत में आज भी अधिकत्तर शहरों में परिवार की पसंद के मुताबिक शादियां होती है। ऐसे में लड़का-लड़की को एक दूसरे को समझने का कम ही मौका मिल पाता है। शादी से पहले ही आप अपने पाटर्नर से बातचीत शुरु कर दें। इससे आप एक दूसरे को समझने लगेंगे जिससे दोनों की सोच मिलना शुरु होगी। किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले मानसिक जुड़ाव बेहद जरुरी है। क्योंकि जब भी कोई गलतफहमी आप दोनों के बीच आएगी तो आपके बीच का मानसिक जुड़ाव ही आपके रिश्ते को बनाए रखने में मदद करेगा।

एक दूसरे के फैसले का रखे मान

शादी का फैसला पार्टनर पर थोपा हुआ नहीं होना चाहिए। शादी के लिए दोनों की सहमति बेहद जरुरी है। तभी दोनों लंबे समय तक इस रिश्ते में बने रहेंगे। यदि इसमें किसी भी एक की असहमति होती है तो ये ना सिर्फ उसके लिए बल्कि उनसे जुड़े परिवार के लिए भी परेशानी बन जाता है।

पति-पत्नी बनने से पहले बने अच्छे दोस्त

पति पत्नी बनने से पहले जरुरी है अपने रिश्ते को दोस्ती में बदलना। दोनों के बीच ये दोस्ती इतनी गहरी होनी चाहिए कि मनमुटाव होने के बावजूद अपनी बातें किसी से शेयर ना करें। बल्कि बिना गुस्सा किए एक-दूसरे से मसले पर बात करना ही दोस्ती कहलाती है। दोस्ती के नियम भी आप यहां लागू करें। फिर देखें कैसे आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को बैलेंस करके चलते हैं।

बातचीत करना कभी न करें बंद

कहा जाता है कि रिश्ता बनाने में कई साल लग जाते है लेकिन रिश्तों को टूटने में कुछ सैकेंड का वक्त ही लगता है। शादीशुदा जिंदगी में भी लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कुछ बातों को जरूरत से ज्यादा लंबा खींच राई का पहाड़ बनाना रिश्ते को कमजोर कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि मनमुटाव में भी एक दूसरे से संवाद बनाए रखें।

सम्मान है जरूरी

आपका लाइफ पार्टनर कैसा भी हो उनका सम्मान करना सीखे। याद रखें ना सिर्फ इस रिश्ते में बल्कि हर रिश्ते में सम्मान देना सीखें। क्योंकि बिना इसके रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago