कारोबार

गलती से किसी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाए तो वापसी के लिए अपनाएं ये तरीका

डिजिटल दौर में भुगतान करने और पैसे भेजने का पारंपरिक तरीका बदल गया है। अब लोग समय की बचत के लिए इनकी जगह ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि अब लोग बिजली, पानी, गैस समेत लगभग सभी बिल का भुगतान स्मार्टफोन के जरिए करने लगे हैं। ऑनलाइन पेमेंट या मनी ट्रांसफर के दौरान कई बार पैसा गलत अकाउंट में चला जाता है।

कई बार अकाउंट से गलत तरीके से पैसा निकाल लिया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017-18 में दो हजार से ज्यादा ऑनलाइन धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए थे। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता ये है कि गलत अकाउंट में ट्रांसफर हुए या आपके खाते से गलत तरीके से निकाला गया पैसा वापस कैसे पाया जा सकता है? आज हम आपको वो तरीका बता रहे हैं, जिसकी मदद से ऐसे मामलों में आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं..

ऐसे मामलों के लिए ये हैं आरबीआई के नियम

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, अगर किसी अकाउंट होल्डर की अनुमति के बिना उसके खाते से पैसा निकाल लिया जाता है, तो उसे तीन दिनों के भीतर संबंधित बैंक को इस घटना की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका बैंक दी गई जानकारी की जांच करेगा कि क्या आपका पैसा गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुआ है, या फ़िर किसी ने गलत तरीके से आपका पैसा निकाला है। बैंक द्वारा इस मामले की जांच पूरी होने के बाद आपको आपका पूरा पैसा मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होता है। आरबीआई के नियमों के अनुसार आपको प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

आपको सबसे पहले करना होगा ये काम

गलत अकाउंट में ट्रांसफर हुआ या ​किसी अनजान द्वारा निकाला गया आपका पैसा वापस पाने के लिए आपको सबसे पहले एटीएम कार्ड नंबर को ब्लॉक और इंटरनेट बैंकिंग सेवा बंद करनी होगी। इसके बाद आपको पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करानी होगी। आपको एफआईआर की एक कॉपी भी बैंक में जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद बैंक एफआईआर में दर्ज शिकायत के आधार पर निकाले गए पैसे की जांच करेगा।

Read More: आयकर विभाग की नई सर्विस से इस तरह मिनटों में बन जाएगा आपका पैन कार्ड

बैंक की जांच में अगर यह साबित हो जाता है कि आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हुआ है, तो आपको जल्द ही पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर आपने गलती से किसी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है, तो यह बैंक पर निर्भर करेगा कि वह आपको पैसा देगा या नहीं। हालांकि, ऐसे अधिकांश मामलों में प्रूफ देने पर बैंक द्वारा पैसा मिल जाता है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago