उछल कूद

आईसीसी ने 2022 में होने वाले महिला विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा की, टीम इंडिया का ये रहेगा शेड्यूल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि आईसीसी ने आज मंगलवार को साल 2022 में कीवी देश में होने वाले महिला विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 के बीच खेले न्यूजीलैंड में होगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह महिला विश्वकप इसी साल होने वाला था, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से इसे 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

6 मार्च को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी टीम इंडिया

आईसीसी महिला विश्वकप 2022 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को करेगी। भारत की यह भिड़ंत किस टीम के साथ होगी, यह क्वालिफायर के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीम इस विश्वकप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, अन्य तीन टीम का फैसला श्रीलंका में अगले साल जून-जुलाई में होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से होगा।

अब तक ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छह फाइनल जीते

गौरतलब है कि यह आईसीसी महिला विश्वकप का 11वां संस्करण होगा। वर्ष 1973 में पहली बार इंग्लैंड ने मेजबानी करते हुए यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। तब से लेकर अब तक इंग्लिश महिलाएं चार बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने सर्वाधिक छह फाइनल जीते हैं। जबकि, न्यूजीलैंड को एक बार खिताब जीतने में सफलता मिली है। टीम इंडिया टीम दो बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन वह अब तक खाली हाथ ही लौटी है। ऐसे में टीम इस टूर्नामेंट में अपने पहले विश्व कप के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से​ लिया संन्यास

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago