ताजा-खबरें

‘जब तक इन रेपिस्ट लोगों को अपुन पुलिस लोग ठोकते नहीं, तब तक कुछ नहीं बदलेगा’

ये डॉयलाग जो हैडिंग में लगा है ये रणवीर सिंह की मूवी ‘सिम्बा’ से लिया गया है। मगर ये डॉयलॉग नहीं आज के समय की डिमांड है। हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह रेप के आरोपियों का उसी जगह पर एनकाउंटर किया जहां पर ये घटना हुई थी। शुक्रवार सुबह हुए इस एनकाउंटर के बाद से हैदराबाद पुलिस की तारीफें हो रही हैं। कहीं एनकाउंटर करने वाले पुलिसवालों पर फूलों की बारिश हो रही है। तेलांगना में पब्लिक दिवाली बना रही है। महिलाएं पुलिस को राखी बांध रही है।

जिस जगह पर रेप हुआ उसी जगह मारे गए आरोपी

पीड़िता दिशा बदला हुआ नाम को करीब 9 दिन पहले इन चारों ने जिस हाइवे पर रेप के बाद जिंदा जलाया था ठीक उसी जगह पर एनकाउंटर किया गया है। शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को लेकर इस घटना को रिक्रि​एट करने पहुंची थी। यहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए।

ना अरेस्ट, ना लंबा केस, फैसला ताबड़तोड़

सिंघम और सिम्बा जैसी बहुत सी फिल्मों ने ये मैसेज दिया था कि अब ऐसे दरिंदों को बिना लंबे केस के सीधे सजा मिलनी चाहिए। पता नहीं रेप के कितने केस कोर्ट में पेडिंग है। 7 साल पहले हुए निर्भया कांड के आरोपियों अभी तक फांसी नहीं हुई। हैदराबाद पुलिस को चारों रेप आरोपियों का एनकाउंटर करने के लिए शा​बाशी मिलनी चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने इस एनकाउंटर पर यही बात दिल में आ रही है ‘ नो अरेस्ट, नो लंबा केस, फैसला ताबड़तोड़’।

दिशा की आत्मा को आज शांति मिली

हैदराबाद रेप केस की पीडिता दिशा को आज सही मायनों में न्याय मिला है। वैसे इन आरोपियों को बहुत आसान मौत मिली है मगर तसल्ली इस बात की है फटाफट न्याय हुआ है। इतने घिनौने काम के लिए हाथों—हाथ सजा दी जानी चाहिए। इस एनकाउंटर के बाद पीड़िता के घरवाले भी संतुष्ट हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिला है।

भले ही मानव अधिकार वाले कुछ भी बोलते रहें मगर आज पूरा देश हैदराबाद की पुलिस को सैल्युट करता है। जय हिन्द!

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago