उछल कूद

19 वर्षीय क्रिस्टोफ मिलक ने तोड़ा विश्व चैंपियन माइकल फेल्प्स का रिकॉर्ड

खेलों की दुनिया में रिकॉर्ड टूटते बनते रहते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है। जब कोई खेल में किसी लीजेंड का रिकॉर्ड टूटता है तो यह वाकई गजब कारनामा होता है। ऐसा ही बड़ा कारनामा कर दिखाया है 19 वर्षीय एक तैराक ने। जी हां, हंगरी के युवा तैराक क्रिस्टोफ मिलक ने विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। मिलक ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनशिप में विश्व रिकॉर्डधारी अमरीकी तैराक माइकल फेल्प्स के 200 मीटर बटरफ्लाई वर्ल्ड रिकॉर्ड को 78 सेकेंड से तोड़ दिया है।

फेल्प्स का 10 साल पहले बनाया विश्व रिकॉर्ड किया ध्वस्त

हंगरियन स्विमर क्रिस्टोफ मिलक ने विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 1:50.73 का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और फेल्प्स (1:51.51) का बनाया विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। माइकल फेल्प्स ने करीब 10 साल पहले रोम में विश्व तैराकी चैंपियनशिप के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Read More: संसद में बोलते-बोलते अचानक क्यों रो पड़ी सपा सांसद जया बच्चन?

यूएस को एक ओलिम्पिक में आठ गोल्ड मेडल दिलाने वाले महान पूर्व तैराक माइकल फेल्प्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बाद युवा तैराक क्रिस्टोफ मिलक ने कहा, ‘फेल्प्स जैसे तैराकी की दुनिया के महापुरुष के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इवेंट के दौरान जब मैं पीछे मुड़ा और मैंने समय देखा- 1: 50.73? तो मेरा सारा दबाव और तनाव उतर गया।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व अमरीकी दिग्गज स्विमर माइकल फेल्प्स के नाम 28 ओलिम्पिक पदक हैं।

14 साल की उम्र तक बैकस्ट्रोकर थे क्रिस्टोफ मिलक

​विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले तैराक क्रिस्टोफ मिलक ने आगे कहा कि ‘मैं 14 साल की उम्र तक बैकस्ट्रोकर था और बाद में मैंने बटरफ्लाई पर अपना फोकस किया। लेकिन पहले मैंने केवल 100 मीटर का काम किया था, क्योंकि मैं इसमें ज्यादा मज़बूत नहीं था। उल्लेखनीय है कि इस विश्व तैराकी चैंपियनशिप में जापान के दाइया सेतो (1: 53.86) ने रजत और दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस (1: 54.15) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago