लाइफस्टाइल

कोरोना महामारी में इंसान की बदली ये आदतें, भविष्य में लोग करेंगे पालन

पूरी दुनिया में अचानक आई कोरोना महामारी ने कुछ ही दिनों में सब कुछ बदल कर रख दिया है और इंसान की आदतें भी बदल गई है। लोग अब अपनी जीवन शैली में अच्छी आदतों को शामिल करने को सतर्क हो गए ​हैं जिसका परिणाम आने वाले वर्षों में देखने को मिल सकता है।

विदेशों में अपनाया भारतीय नमस्ते

कोरोना संक्रमण का ही ये असर है कि अब लोग एक दूसरे से हाथ मिलाने या गले मिलने की बजाय नमस्ते पर ही जोर दे रहे हैं। यहां तक की विदेशों में भी भारतीय नमस्ते को अपनाया है और कई देशों के प्रमुख भी हाथ मिलाने से बच रहे हैं और नमस्ते कर रहे हैं।

वर्क फ्रॉम होम ने पकडा जोर

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर की कंपनियों के कर्मचारी ऑफिस की बजाय अब घरों से ही काम कर रहे हैं। इस वजह से आने वाले समय में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर पूरी तरह जोर पकडेगा इसमें कोई संशय नहीं है। वर्क फ्रॉम होम से बचने वाली कंपनियां भी इस सिस्टम को भविष्य में पूरी तरह अपनाने के लिए सोच रही हैं।

Read More:पीएम मोदी ने देश के लोगों से की अपील, 5 अप्रैल की रात 9 बजे चाहिए 9 मिनट

ऑनलाइन शॉपिंग का मार्केट पकडेगा और गति

कोरोना महामारी की वजह से लोगों को लॉक डाउन की वजह से दैनिक सामान मंगाने के लिए बहुत परेशानी उठानी पडी। इस वजह से लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग का मार्केट का सहारा लिया। इसके अलावा भीड भाड भरे बाजार में जाने के बजाय लोग अब ऑनलाइन ही सामान खरीदने पर जोर दे रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई तो डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल

महामारी संकट के बीच दुनिया के एजुकेशन संस्थान ऑनलाइन पढ़ाई करवाने पर निर्भर हो गए हैं। इसका असर यह हुआ कि छात्र भी अब स्कूल,कॉलेज की बजाय ऑनलाइन एजुकेशन में रूचि ले रहे हैं। वहीं लोग डिजिटल पेमेंट करने को भविष्य के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मान चुके हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago