गरम मसाला

ऋतिक रोशन की मां पिंकी का डांस वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देख लीजिए..

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां और ​फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ऋतिक की मां अक्सर फोटो एवं वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल में पिंकी रोशन ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में पिंकी अपने बेटे ऋतिक की फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग ‘घुंघरू’ पर डांस करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म ‘वॉर’ के एक सॉन्ग ‘घुंघरू’ पर देशी अंदाज में नाच रही है। उनका कुछ दिन पुराना यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बेटी का बर्थडे मनाने पहुंची थी राजस्थान

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन के इंस्टा वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में पिंकी अपनी दोस्तों के साथ पगड़ी पहने हैं, साथ ही उनकी पगड़ी में लाइट भी लगी हुई है। वीडियो में पिंकी रोशन को अपने बेटे ऋतिक रोशन के गाने पर बड़े ही क्यूट अंदाज में झूमते देखा जा सकता है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर की मां पिंकी रोशन हाल में अपनी बेटी सुनैना रोशन के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए अपनी दोस्तों के साथ राजस्थान पहुंची थी। यहां उनकी बेटी का 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। सुनैना रोशन का जन्म साल 1972 में मुंबई में हुआ था। बता दें, ऋतिक रोशन की बहन ने दो शादी की और दोनों ही रिश्तों में उसका डिवोर्स हो चुका है। कुछ समय पहले वह अपने नए अफेयर को लेकर विवाद में रही थी।

Read More: इस साल 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी ‘तानाजी’, इतनी कमाई कर चुकी..

ऋतिक की मां फिटनेस का रखती हैं ख़ास ख्याल

पिंकी रोशन इस उम्र में भी अपनी फिटनेस का ख़ास ख्याल रखती हैं और अक्सर जिम करते हुए वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। 65 वर्षीय पिंकी उम्र के इस पड़ाव पर फिट रहने के लिए नई-नई एक्सरसाइज और ट्रेनिंग करती हैं। ब्रेक के बाद अब एक बार फिर पिंकी रोशन अपनी उसी दिनचर्या पर वापस आ गई हैं। इसकी उन्होंने हाल में एक पोस्ट कर जानकारी भी दी है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago