गरम मसाला

हॉलीवुड एक्टर ने शूटिंग के दौरान गलती से चलाई गोली, सिनेमैटोग्राफर की मौत व डायरेक्टर घायल

न्यू मैक्सिको के एक फिल्म सेट पर शुक्रवार को अमेरिकी अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) ने गलती से सिनेमैटोग्राफर पर गोली चला दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। सिनेमैटोग्राफर का नाम हलिना हचिन्स था और उनकी उम्र 42 वर्ष थी।

सेट पर गलती से चली गोली

पुलिस का कहना है कि यह घटना सेंटा-फे-फिल्म सेट पर हुई। बाल्डविन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे थे। शूटिंग के दौरान बाल्डविन ने प्रॉप गन से गोली चला दी, जिससे महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह घटना की छानबीन कर रही है।

लापरवाही ने ली सिनेमैटोग्राफर की जान

हैरानी की बात यह है कि हादसा उस बंदूक से हुआ, जिसका इस्तेमाल फिल्म में किया जा रहा था। हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शूटिंग पर मौजूद क्रू से पूछताछ करने के बाद ही अभिनेता पर लापरवाही का केस बनाएंगे।

हॉलीवुड फिल्मों में होता है असली सामान का इस्तेमाल

हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। चाहे बात कार की हो या फिर बंदूक की। लेकिन इस असली नकली के चक्कर में एक लोकप्रिय सिनेमैटोग्राफर ने अपनी जान गवा दी। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।

ऑस्कर ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड जीतने के बाद सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई थी चार्लीज थेरॉन

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago