हलचल

कुछ इस तरह शाही अंदाज में होली खेलते थे मुगल बादशाह !

होली को लेकर देश भर में उत्साह है। जिस तरह भारत में हर त्योहार मनाने के पीछे एक खास वजह होती है, ठीक वैसे ही होली को लेकर भी कई कहानियां जुड़ी हैं। सबसे प्रचलित मान्यता के मुताबिक हिरण्यकश्यप की बहन होलिका इस दिन आग में जलकर मर गई थी जिसके बाद होली मनाई जाने लगी।

दरअसल कहा ऐसा जाता है कि होलिका ने विष्णु के भक्त प्रह्लाद को आग में जलाकर मारने की कोशिश की और आग में प्रहलाद को लेकर बैठ गई, होलिका जल गयी और प्रह्लाद बच गए। होलिका और प्रहलाद की किवदंती के अलावा हमारे इतिहास में होली को लेकर कई रोचक किस्से-कहानियां हैं। आइए जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि होली बसंत ऋतु में फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसी दिन से नए साल की शुरूआत भी होती है।

होली का नाम कुछ समय पहले ‘ होलिका’ या ‘होलका’ था लेकिन समय के साथ-साथ यह होली हो गया वहीं रंग खेलने वाले दिन को ‘धुलंडी’ कहा जाता है।

इतिहासकार बताते हैं कि होली आर्यों का त्योहार होता था और पूर्वी भारत में लोग बड़े उल्लास से मनाते थे। होली का उल्लेख नारद पुराण और भविष्य पुराण जैसे महान ग्रंथों में भी मिलता है।

प्रतीकात्मक फोटो

होली केवल हिंदुओं का ही त्योहार नहीं हैं बल्कि भारत के कई पुराने मुस्लिम कवियों ने अपनी कविताओं में होली का जिक्र किया है और होलिकोत्सव मनाने की बात कही है।

इतिहास में महान अकबर और उनकी रानी जोधाबाई के रंग खेलने के बारे में बताया गया है तो जहांगीर और नूरजहां को कई पुराने चित्रों में अपने महल में होली खेलते हुए बताया गया है।

शाहजहां ने अपने शासनकाल में होली खेलने का अंदाज ही बदल दिया, शाहजहां के समय मुग़लिया अंदाज़ में होली खेली जाती थी जिसे ‘ईद-ए-गुलाबी’ या ‘आब-ए-पाशी’ कहते थे। वहीं मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र के समय में भी होली का जिक्र मिलता है जहां उनके दरबार के मंत्री होली वाले दिन उन्हें रंग लगाने जाया करते थे।

प्रतीकात्मक फोटो

इसके अलावा होली और शास्त्रीय संगीत का भी एक अलग किस्म का रिश्ता है तभी होली की कल्पना ध्रुपद, धमार और ठुमरी के बिना आज भी नहीं की जा सकती है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago