गुलाबी शहर

​जयपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, आस-पास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान

राजधानी जयपुर में गुरूवार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं जिससे आस-पास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान भी हुआ है। इधर सडकों पर पानी के भराव से यातायात बाधित रहा।

काफी देर तक गिरे ओले

राजधानी जयपुर में गुरूवार दोपहर शुरू हुई तेज बारिश के समय बडे आकार के ओले काफी देर तक गिरते रहे। लगातार ओले गिरते रहने से जयपुर की सडके अचानक खाली हो गई और राहगीरों व वाहन चालकों ने सडकों से दूर जाकर अपना बचाव ​किया। इस दौरान सडकों पर ओलो की सफेद चादर सी बिछ गई।

फसलों को हुआ नुकसान

इधर राजधानी जयपुर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मायूस किसानों ने बताया कि उन्हें भारी नुकसान उठाना पडेगा।

कई वर्षों बाद गिरे, लोग अचंभित

लोगों में चर्चा है कि जयपुर में इस तरह ओले गिरने की घटना काफी साल बाद देखी गई है और लोग अचंभित हो गए तो कईयों ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Read More: कोरोना से हडकंप: राजस्थान के इन जिलों में घूमे इटली पर्यटक, होटलों के कमरे सील

सडकों पर पानी,यातायात प्रभावित

जयपुर में तेज बारिश से सडकों पर पानी भर गया और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इधर स्कूल से घर आने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पडा।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago