लाइफस्टाइल

हरी मेथी पौष्टिक होने के साथ ही सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

भारत के हर घर में सर्दियों के मौसम आते ही हरी मेथी से बने स्वादिष्ट पराठे और उसका साग बड़े चाव से खाते हैं। मेथी के पत्ते पौष्टिक होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मेथी रबी के मौसम की फसल है। इसके बीजों से मसाले एवं दवाइयां तैयार की जाती हैं। मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर, नियासिन, आयररन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनके अलावा इसमें डियोसजेनिन नामक तत्व भी पाया जाता है, जो एस्ट्रोजन की तरह काम करता है।

मेथी को हम दो प्रकार से उपयोग में लेते हैं। एक तो जब यह पौधा होती है तो इसकी हरी सब्जी बनती है। जब इसमें फल लगता है तो इसके बीजों को मसाले और दवाई के रूप में उपयोग लेते हैं। इसे दोनों ही प्रकार से खाने से सेहत को फायदा मिलता है।

तो आइए जानते हैं मेथी किस प्रकार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है-

पाचन को रखती है दुरुस्त

यदि किसी को पाचन से सम्बंधित समस्या रहती है तो उनके लिए हरी मेथी का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। कब्ज, गैस जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। यही नहीं बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने पर इसका रस देने से उन्हें तुरंत फायदा मिलता है। पेट के कीड़े मर जाते हैं।

जन करने में असरदार है मेथी

जिस किसी का भी वजन अधिक है वे लोग सर्दियों के दिनों में वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपने डाइट चार्ट में इसे जरूर नोट कर लें। हरी मेथी और मेथी दाना दोनों ही मोटापा कम करने में बहुत असरकारक हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। जिससे बार—बार भूख नहीं लगती है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

मेथी के पत्तों में मौजूद घुलनशील फाइबर रक्त में शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इस प्रकार यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। उन्हें शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी का रस पीना चाहिए।

अन्य फायदे

मेथी के पत्ते से त्वचा को हेल्दी रखा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। मेथी बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए कई तरीके से नुकसान दायक है। मेथी के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं कोलेस्ट्रॉल को सही रखने में मदद करते हैं। सही डाइट के साथ सही एक्सरसाइज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

सर्दियों में अगर आपको जोड़ो के दर्द की समस्या है तो मेथी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago