हलचल

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन को हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन खास अंदाज में मनाने का फैसला लिया है। भारत सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएगी। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से दी गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि इस बार नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया हॉल में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में ये कहा

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। नेताजी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। साल 2021 में होने वाले इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा ‘कमल’ खिलाने की अपनी पूरी कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राज्य की वर्तमान मुख्यमंत्री और टीएमसी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी अपनी सत्ता को बचाने के लिए संघर्षरत हैं।

Read More: एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआः परिवहन मंत्रालय

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago