राजनीति

लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को लेकर असमंजस में है सरकार- सोनिया गांधी

देश में कोरोना संकट व लॉकडाउन के चलते गहराए आर्थिक संकट व प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बुलाई जिसमें केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की कोशिश की गई।

सोनिया ने राहत पैकेज को देश के साथ बताया क्रूर मजाक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई इस बैठक में 22 दलों के नेता शामिल तो हुए लेकिन एसपी, बीएसपी व आम आदमी जैसी प्रमुख पार्टी ने भाग ​नहीं लिया। बैठक में कोरोना संकट व लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था व प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर सरकार को घेरा गया। सोनिया गांधी ने बैठक में आर्थिक राहत पैकेज को देश के साथ क्रूर मजाक भी बताया है।

कोरोना जांच व जांच किट आयात के मोर्चे पर पर भी सरकार फेल- सोनिया

सोनिया गांधी ने इस बैठक में कहा कि सरकार ने मात्र 4 घंटे के नोटिस में ही लॉकडाउन घोषित कर दिया था। लेकिन इसके वावजूद भी हमने सरकार के इस निर्णय का समर्थन किया। पीएम जहां पहले 21 दिन में यह लड़ाई जीतने की बात कर रहे थे वो गलत साबित हुई। इसके अलावा सरकार कोरोना जांच व जांच किट आयात के मोर्च पर भी विफल रही है।

अम्फान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन

विपक्षी दलों की हुई इस बैठक में सभी विपक्षी नेताओं ने पश्चिम बंगाल व ओडिशा में महातूफान अम्फान की वजह से हुई तबाही पर भी शोक जताया है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और कहा गया कि देश में पहले से ही कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और ऐसे वक्त में इस तूफान के आने से दोहरा झटका लगा है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago