टेक ज्ञान

अब खोया फोन ढूंढना हुआ और आसान, Google ने जोड़ा नया फीचर

खोए हुए स्मार्टफोन को खोजने में मददगार Google की Find My Device सेवा में एक और काम का फीचर ऐड किया गया है। गूगल ने फाइंड माय डिवाइस सेवा में Indoor Maps विकल्प जोड़ा है। इससे यूजर्स को खोए हुए स्मार्टफोन को खोजने में और अधिक आसानी होगी। इंडोर मैप्स फीचर के जरिए गूगल यूजर्स को कुछ चुनिंदा इमारतों (जैसे- हवाईअड्डों, मॉल्स) का इंडोर व्यू दिखाएगा। इससे यूजर्स आसानी से देख पाएंगे कि उन्होंने अपना फोन कहां छोड़ा है।

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी सर्च इंजन गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि किन-किन बिल्डिंग्स पर यह फीचर लागू होगा यानी कि किन-किन इमारतों पर इंडोर मैप्स का व्यू मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के मौजूदा विवरण के अनुसार, ‘फाइंड माय डिवाइस आपको हवाईअड्डों, मॉल्स या अन्य बड़ी इमारतों में आपकी ऐंड्रॉयड डिवाइस ढूंढने में मदद करता है और इसे तब तक लॉक रखता है जब तक आप खुद इसे नहीं ढूंढ लेते।’

फाइंड माय डिवाइस ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके डिवाइस या स्मार्टफोन को उनकी वर्तमान या अंतिम लोकेशन के आधार पर मैप पर देखने, गूगल मैप्स पर डिवाइसेज की निगरानी करने, साइलेंट मोड या लॉक होने के बावजूद पूरी आवाज में अलर्ट देने और लॉक स्क्रीन पर कॉन्टैक्ट नंबर देखने की सुविधा देता है। इस ऐप को पिछले साल मई में सर्च इंजन के ऐंड्रॉयड में मालवेयर सुरक्षा ‘गूगल प्ले प्रटेक्ट’ के लिए लॉन्च किया गया था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago