लाइफस्टाइल

सर्दियों में बहुत फायदेमंद है अदरक वाली चाय की चुस्की

सर्दियों के दिनों में यदि इन दिनों सबसे ज्यादा किसी चीज की जरूरत होती है तो वह है गर्मा गर्म चाय। पूरे दिन कई बार चाय का दौर चलता रहता है क्योंकि चाय एक ऐसा पेय है जो एनर्जी लाने का काम करता है, खासकर सर्दियों में। सर्दी में चाय में खास तौर पर अदरक डाली जाती है जो ना सिर्फ चाय के स्वाद को दोगुना कर देती है बल्कि सेहत की दृष्टि से भी काफी लाभकारी होती है। आइए आपको बताते हैं कि जब आप अदरक वाली चाय की चुस्की लेते हैं तो यह किस तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है।

—अदरक एक अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं।

— अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शंस से लड़ने में मददगार है।

— सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी जुकाम की रहती है। ऐसे में जिंजर टी आपको इससे राहत दिला सकती है। गर्म पानी में अदरक मिलाकर पीना सर्दियों में सबसे अच्‍छा घरेलू उपाय है।

— अदरक और लेमन से बनने वाली चाय सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इससे भूख ना लगने की समस्या भी दूर होती है। इस चाय में यदि काला नमक मिला लिया जाए तो यह बहुत फायदा पहुंचाती है।

— अदरक से बनी ग्रीन टी पाचन क्रिया को मजबूत करती है। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या दूर होती है।

— मोटापे के शिकार लोगों के लिए अदरक की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अदरक पानी या अदरक चाय का सेवन करें। अदरक में कौरटिसॉल होने से पेट की चर्बी व शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है।

— अदरक में विटामिन भी भरपूर पाया जाता है इसलिए अदरक वाली चाय शरीर को ऊर्जा देती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago